फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिलास्तरीय युवा महोत्सव का शानदार आगाज, 15 स्पर्धाओं में 300 से से ज्यादा युवाओं ने दिखाया जलवा

Thu, 21 Nov 2024 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
युवा महोत्सव में हरियाणावी गाने पर ​थिरक रहीं छात्राएं फ्रेम बनाती हुईं। संवाद
विज्ञापन
विवेकानंद बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित किया गया युवा महोत्सव, हरियाणवी संस्कृति की रही धूम
विज्ञापन

फोटो- 11,12, 13
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। रानियां रोड स्थित विवेकानंद बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वीरवार को जिलास्तरीय दो दिवसीय युवा महोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ। महोत्सव में 300 से ज्यादा युवाओं ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में हरियाणवी संस्कृति की धूम रही।
पहले दिन बतौर मुख्य अतिथि लायंस क्लब अमर के प्रधान रमेश कुमार साहुवाला ने शिरकत की, जबकि अध्यक्षता राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद बाना ने की। महोत्सव मेंं 15 स्पर्धाओं में 15 से लेकर 29 आयु तक के युवाओं ने हिस्सा लिया। मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व वंदना के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ। इसके बाद अलग-अलग स्कूलों, कॉलेजों से आई टीमों ने अपने कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर खूब वाहवाही लूटी। इस मौके पर राकेश कुमार अधीक्षक, अनिल बैनीवाल, प्रेम कुमार, वेद प्रकाश, अमनदीप सिंह, हरीश कुमार, बुध राम, राकेश शर्मा, अनिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञान मेला रहा आकर्षण का केंद्र
युवा महोत्सव में इस बार आकर्षण का केंद्र विज्ञान मेला रहा। आईटीआई सिरसा के प्रेस प्रवक्ता कपिल शर्मा ने बताया कि मेले की थीम इनोवेशन इन साइंस एंड टेक्नोलोजी, इनोवेशन रही। इसमें विद्यार्थियों ने डैम, सोलर सिस्टम सहित अनेक विषयों पर अपने मॉडल प्रस्तुत किए।

::::::::::::::::::::::::::

संस्कृति को बचाने का बेहतर माध्यम है युवा महोत्सव : साहुवाला
रमेश साहुवाला ने कहा कि वर्तमान समय में पाश्चात्य संस्कृति के रंग में रंगकर कुछेक वर्ग के लोग हमारी भारतीय संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल युवाओं को संस्कृति से जोड़ते हैं, बल्कि उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच भी प्रदान करते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी संस्कृति को जिंदा रखें। पाश्चात्य संस्कृति हमारी संस्कृति के अनुकूल नहीं है।
विज्ञापन

:::::::::::::::::::::::::::
राष्ट्रीय स्तर तक जाएंगे विजेता- प्रधानाचार्य
प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद बाना ने बताया कि दो दिवसीय इस कार्यक्रम में युवाओं की ओर से अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिलास्तरीय कार्यक्रम के प्रथम, द्वितीय प्रतिभागी राज्य स्तर पर जाएंगे और राज्य से राष्ट्रीय स्तर पर जाएंगे। उन्होंने कहा कि विलुप्त होती भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए ही सरकार द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।


युवाओं ने इन विधाओं में लिया हिस्सा
- समूह लोक नृत्य



- समूह लोकगीत

- एकल लोक नृत्य



- एकल लोकगीत

- कहानी लेखन



- पोस्टर बनाओ

- भाषण प्रतियोगिता



- फोटोग्राफी

- पेंटिंग व हैंडीक्राफ्ट



- टेक्सटाइल्स,

- एग्रो प्रोडक्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें