फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण

Sat, 23 Mar 2024 02:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आरके सिंह ने वीरवार को देर शाम लघु सचिवालय स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा, लाइट, स्वच्छता व नियमों की पालना के बारे में समीक्षा की। उन्होंने ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा के लिए किए गए प्रबंधों का भी जायजा लिया।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2024 की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो चुकी है। आचार संहिता के उल्लंघन को रोकने के लिए निर्वाचन आयोग ने एक कारगर एप सी-विजिल तैयार किया है। इस एप के माध्यम से फोटो या वीडियो अपलोड कर कोई भी आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज कर सकता है। एप के माध्यम से आने वाली लोकेशन पर 100 मिनट के अंदर शिकायत पर कार्रवाई होगी।

सी विजिल एप पर आने वाली शिकायतों की मॉनिटरिंग के लिए उप निदेशक कृषि डाॅ. सुखदेव सिंह को जिला में नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि जिला में आचार संहिता की पालना दृढ़ता से हो। एफएसटी और एसएसटी टीमें उल्लंघना करने वालों पर चुनाव आयोग की हिदायतों अनुसार आवश्यक कार्रवाई अमल में लाएं। सी-विजिल एप पर कोई भी नागरिक आचार संहिता की उल्लंघना करने वालों की शिकायत फोटो, वीडियो तथा ऑडियो क्लिप के माध्यम से कर सकता है। इस एप पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का निपटान निर्धारित अवधि में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें