फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अपेक्षित आमदनी नहीं होने से परेशान मजदूर ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली। रेलवे पुल के नीचे ट्रेन के आगे कूदकर बिहार निवासी एक प्रवासी खेत मजदूर ने आत्महत्या कर ली। मृतक 35 वर्षीय सिकंदर गांव रगदा का रहने वाला था। परिजनों के अनुसार, वह मजदूरी से अपेक्षित आमदनी न मिलने के कारण परेशान था।
विज्ञापन

मृतक के भाई रुपेश ने पुलिस को बताया। वे दोनों भाई गांव मिठड़ी में धान की रोपाई का काम पूरा कर चुके थे। शुक्रवार रात वे बिहार लौटने की तैयारी कर रहे थे। रवाना होने से पहले वे बाजार में खरीदारी करने गए थे। सिकंदर ने कुछ देर बाद आने की बात कहकर रुपेश को वापस भेज दिया। देर रात सूचना मिली कि सिकंदर रेलवे पुल के पास ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जीआरपी पुलिस चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने जानकारी दी। मृतक के भाई के अनुसार, सिकंदर मानसिक रूप से परेशान था। परिजनों के बयान के आधार पर आशंका है कि उसने मानसिक तनाव में आत्महत्या की। पुलिस ने इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें