फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जजपा संगठन की मजबूती व विस्तार पर हुई चर्चाए पार्टी प्रभारियों ने कहा- जल्द गठित होगी कार्यकारिणी, दिए जाएंगे महत्वपूर्ण दायित्व

Thu, 03 Apr 2025 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 जेजेपी कार्यालय में हुई बैठक में सुझाव देते हुए कार्यकर्ता।   स्रोत : पार्टी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जननायक जनता पार्टी सिरसा के पूर्व पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की जिला स्तरीय बैठक वीरवार को पार्टी के जिला मुख्य कार्यालय में हुई। इसमें संगठन की मजबूती व विस्तार पर चर्चा की गई। बैठक में पार्टी प्रभारियों ने कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही कार्यकारिणी की जाएगी और महत्वपूर्ण दायित्व सौंप जाएंगे।
बैठक में जेजेपी के पूर्व राष्ट्रीय संगठन सचिव व सिरसा प्रभारी राजेंद्र लितानी, कुलजीत कुलडिय़ा व सेवानिवृत्त एक्सीएन धर्मपाल पहुंचे। पार्टी प्रभारियों ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ सबसे पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के जन्मदिन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए केक काटा। बैठक के दौरान पार्टी के वरिष्ठ तीनों नेताओं ने पूर्व पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पार्टी संगठन की मजबूती एवं विस्तार संबंधी विमर्श करने के साथ-साथ पिछले दिनों पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णयों से अवगत करवाया। सभी कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से कहा कि पार्टी हाईकमान का जो भी निर्णय होगा उसका सभी सम्मान करेंगे और दी गई किसी भी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा व उत्साह से निभाएंगे। सभी पूर्व पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि सभी मिलकर संगठन को पहले से भी अधिक मजबूत बनाएंगे। इस बैठक में पार्टी प्रभारियों ने सभी कार्यकर्ताओं से सुझाव मांगे और उन्हें आश्वासन दिया कि उनके बहुमूल्य सुझावों को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाया जाएगा। प्रभारी राजेंद्र लितानी ने कहा कि जननायक जनता पार्टी जल्द ही अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर पार्टी कार्यकर्ताओं को उचित दायित्व सौंपेगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन



-



बॉक्स



ताऊ देवीलाल पुण्यतिथि पर होंगे विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम



बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी 6 अप्रैल को देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की पुण्यतिथि पर जननायक जनता पार्टी प्रदेशभर में विभिन्न सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेगी। बैठक के अंत में पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने सभी प्रभारियों, पूर्व पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए प्रभारियों से कार्यकर्ताओं के अमूल्य सुझाव पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें