सिरसा। रेलवे द्वारा हिसार-बठिंडा रेलखंड के बीच जाखोद खेड़ा यार्ड-मंडी आदमपुर स्टेशन के मध्य आरयूबी निर्माण कार्य के चलते 23 अक्तूबर को सुबह 8:45 बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक 6 घंटे 45 मिनट का ट्रैफिक ब्लॉक किया जाएगा। ट्रैफिक ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। ऐसे में सिरसा होकर जाने वाली कई ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी।
गाड़ी संख्या 04572, धुरी- सिरसा स्पेशल 23 अक्तूबर को धुरी से प्रस्थान करेगी । जोकि हिसार स्टेशन तक संचालित होगी। यह रेेलसेवा सिरसा- हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 04573, सिरसा- लुधियाना स्पेशल रेलसेवा 23 अक्तूबर को सिरसा के स्थान पर हिसार से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेेवा सिरसा- हिसार स्टेशनों मध्य आंशिक रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04782, रेवाड़ी-बठिंडा स्पेशल 23 अक्तूबर को रेवाड़ी तक संचालित होगी। यह रेलसेवा हिसार- बठिंडा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 04781, बठिंडा-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा 23 अक्तूबर को बठिंडा के स्थान पर हिसार से प्रस्थान करेगी । यह रेलसेवा बठिंडा हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।