फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्ति किसी उम्र की मोहताज नहीं : आशीष

Sun, 29 Jun 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
मंडी डबवाली के चौटाला रोड स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन सत्संग सुनते हुए श्रद्धालु।
विज्ञापन
सिरसा। रविवार को मंडी डबवाली के चौटाला रोड स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में क्षेत्र स्तरीय बाल समागम का सफल आयोजन किया गया। इस सत्संग कार्यक्रम की अध्यक्षता मेरठ से पधारे संत निरंकारी मिशन के प्रचारक आशीष गौतम ने की। उन्होंने कहा कि भक्ति किसी उम्र की मोहताज नहीं है।
विज्ञापन

आशीष गौतम ने अपने विचारों में कहा कि जो बच्चे आज अपने माता-पिता की अंगुली पकड़कर सत्संग में जाते हैं और प्रभु की भक्ति में जुड़ जाते हैं, वो बड़े होकर जहां अपने जीवन में सुख प्राप्त करते हैं, वही अपने माता-पिता का बुढ़ापे का सहारा भी बनते हैं। जो बच्चे आज माता-पिता की अंगुली पकड़ कर आते हैं वो कल अपने माता-पिता की अंगुली पकड़ कर उनको सत्संग में लाया करेंगे।
उन्होंने कहा कि सत्संग में आने से बच्चों का जहां आध्यात्मिक विकास होता है, वहीं वो नैतिक रूप से भी विकसित होते हैं। उन्होंने सभी बच्चों से कहा कि आज जो भी उन्होंने सीखा है, उसको जीवन में जरूर धारण करें।
विज्ञापन

वहीं संत निरंकारी मिशन के टोहाना जोन के जोनल इंचार्ज रमन नागपाल ने आए हुए प्रचारक महात्मा आशीष गौतम का स्वागत व अभिनंदन किया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में जोन नंबर 9 के अंतर्गत आने वाले सिरसा, जींद और फतेहाबाद जिलों की विभिन्न ब्रांचों से बड़ी संख्या में बाल संतों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समागम में बच्चों ने आध्यात्मिक और नैतिक मूल्यों को समझने के साथ-साथ सत्संग के माध्यम से प्रेरणादायक विचारों को ग्रहण किया।
समागम के समापन के पश्चात सभी के लिए लंगर की व्यवस्था की गई, जिसमें सभी ने एक साथ बैठकर लंगर प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने यहां पहुंचे सभी श्रद्धालुओं, धर्म प्रेमी सज्जनों, बच्चों और उनके माता-पिता का अभिनंदन किया। इस दौरान मंडी डबवाली के संयोजक महात्मा ने स्थानीय प्रशासन, पुलिस विभाग, नगर पालिका, पीडब्ल्यूडी, साधसंगत सभी का धन्यवाद किया। वहीं पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी निरंकारी मिशन को रक्तदान में हमेशा अग्रणी रहने के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें