फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम यात्रा निकाल फूंका देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला

विज्ञापन
छात्र संगठन के विद्यार्थी कुलपति की शव यात्रा निकालते हुए। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के गेट पर डॉ. आंबेडकर स्टूडेंट फ्रंट ऑफ इंडिया के विद्यार्थियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर 10वें दिन भी धरना जारी रहा। इस दौरान विद्यार्थियों ने कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक के पुतले की अंतिम यात्रा निकाली और फूंका।
विज्ञापन

छात्र संगठन ने इस दौरान कुलपति के खिलाफ नारेबाजी की। संगठन इंचार्ज रविंद्र बाल्याण ने कहा कि कुलपति जानबूझ कर एससी, बीसी वर्ग के छात्रों की तरफ ध्यान नही दे रहे हैं। धरने के 10 दिन बीत जाने के बाद भी वह छात्रों से मिलने के लिए नहीं आए हैं। संगठन ने गेट के बाहर टेंट लगाकर पक्का मोर्चा स्थापित कर दिया। विद्यार्थियों ने कुलपति अजमेर सिंह मलिक के पुतले की अंतिम यात्रा निकालकर अपना विरोध प्रदर्शन किया गया है। विश्वविद्यालय गेट से पुतले की अंतिम यात्रा शुरू कर बरनाला रोड चौक पर उसको फूंका गया। इस शव यात्रा के दौरान वाल्मीकि सभा के प्रधान पंकज चौहान, सब्जी मंडी प्रधान विक्की वाल्मीकि, जीतू प्रधान वीरभगत सिंह यूथ सोसाइटी, दीपक सांवरिया हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति, वाल्मीकि मंदिर प्रधान रॉकी वाल्मीकि, मुक्ति मोर्चा से कार्तिक मेहरा, बामसेफ सुनील नागवंशी, अशोक चिडडिंया जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस आदि मौजूद रहे।

छात्ब संगठन कुलपति का पुतला फूंकते हुए- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें