फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसहारा पशु: दूध दे तब तक पालतू, बाद में लगे फालतू

विज्ञापन
सिरसा की गोशाला रोड पर रात्रि के समय विचरण करते बेसहारा पशु। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। शहर के पुराने कचहरी रोड पर स्थित फाटक एक सांड ने टक्कर मार दी, जिससे वह टूट गया। वहीं इस दौरान ट्रेन आने का समय भी हो रहा था। जिससे आननफानन में रेलवे कर्मचारियों ने स्थिति संभाली। फाटक टूटने से मौके पर कई देर तक यातायात जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन

शनिवार सुबह लुधियाना ट्रेन चलने के लिए रेलवे स्टेशन पर तैयार खड़ी थी। इसी दौरान लाल बत्ती चौक की तरफ से आए एक सांड ने बंद रेलवे फाटक के ऊपर से निकलने की कोशिश की। सांड फाटक के ऊपर से तो नहीं निकल सका परंतु उसकी चपेट में आने से रेलवे फाटक के दो टुकड़े हो गए। गनीमत रही कि फाटक बंद होने के कारण वहां पर रुके हुए वाहन इसकी चपेट में नहीं आए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इसके बाद रेलवे विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। रेलवे ने तकनीकी अधिकारियों को मौके पर भेजकर क्षतिग्रस्त रेलवे फाटक को सही करने का काम शुरू किया। इस दौरान फाटक के एक तरफ से वाहनों को निकाला गया।
दूध निकालने के बाद छोड़ देते हैं बेसहारा
शहर में अनेक पशुपालक ऐसे हैं, जो पशुओं का दूध निकालने के बाद उनको बेसहारा सड़कों पर छोड़ देते हैं। दिनभर शहर में विचरण करने के बाद यह पशु शाम को अपने स्थान पर लौट आते हैं। जो पशु दूध देना बंद कर देते हैं इनके पालक इनको बोझ समझकर खुला छोड़ देते हैं। जिस कारण यह बेसहारा होकर सड़कों पर घूमते तथा गंदगी में मुंह मारते रहते हैं।
विज्ञापन

ये बोले शहरवासी
शहर में बेसहारा पशुओं की संख्या बढ़ रही है। आए दिन हादसे होते हैं, परंतु इस समस्या का अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। कई बार इन पशुओं की चपेट में आने से लोग घायल हो चुके हैं।
- राजेंद्र कुमार, सिरसा
सड़कों पर बेसहारा पशु झुंड बनाकर बैठे रहते हैं, जिस कारण वाहन निकालने में परेशानी होती है। कई बार तो पशु लड़ते हुए अचानक से सड़क के बीच में आ जाते हैं, जिस कारण हादसा होने की आशंका बनी रहती है।
- टोनी, सिरसा
मुख्य बाजार में सड़कों के बीच बेसहारा पशु बैठे रहते हैं। गलियों में पूरा दिन पशु विचरण करते हैं, जिस कारण बच्चों-बुजुर्गों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।
- गौरव, सिरसा
नंदीशाला में बात हुई थी, परंतु उन्होंने बजट के अभाव में पशुओं को लेने से मना कर दिया। जिस कारण शहर में घूम रहे बेसहारा पशुओं को नंदीशाला नहीं भिजवाया जा रहा है।
विज्ञापन

- पवन कंबोज, एसआई, नगर परिषद सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें