फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: डेरा सच्चा सौदा ने प्रदेश को बेसहारा पशुओं से मुक्त करने में सहयोग देने की पेशकश की

Mon, 25 Sep 2023 10:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

सामाजिक कार्यों में भागीदारिता को लेकर एक बार फिर सिरसा डेरा सच्चा सौदा ने अपनी सक्रियता दिखाई है। हरियाणा को बेसहारा पशुओं से मुक्त करने को लेकर डेरा गोसेवा आयोग से संपर्क साधा है।
विज्ञापन
राम रहीम का डेरा सच्चा सौदा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेरे की ओर से सामाजिक कार्यों में बढ़कर भाग लिया जाता है। खासतौर पर सफाई के कार्य को लेकर डेरा सच्चा सौदे विश्वभर में चर्चा में रहा है। साध्वी यौन शोषण और हत्या मामले में सजा काट रहे डेरा प्रमुख राम रहीम ने प्रदेश को बेसहारा पशु मुक्त करने के गोसेवा आयोग को सहयोग देने की पेशकश की है। सरकार व गोसेवा आयोग की ओर से इसको लेकर कोई भी निर्णय नहीं लिया गया।

विज्ञापन


डेरा सच्चा सौदा प्रवक्ता एडवोकेट जितेंद्र खुराना ने बताया कि हरियाणा गोसेवा आयोग से इस विषय पर बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि जहां तक समाज भलाई के कार्याें की बात है, उसमें डेरा सच्चा सौदा हमेशा तत्पर रहता है, चाहे गोसेवा हो या मानवता के भलाई के कार्य हो।

सीएम के साथ हुई बैठक में उठा था मुद्दा
बता दें कि बीते दिनों मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गोसेवा आयोग व पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसमें उन्होंने अधिकारियों से बेसहारा पशुओं की स्थिति की जानकारी ली और बेसहारा पशुओं की टैंगिंग करने को लेकर निर्देश दिए थे। बैठक में गोसेवा आयोग एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों उपस्थित थे। इसमें सीएम को डेरा सच्चा सौदा सिरसा की ओर से प्रदेश को बेसहारा पशुओं से मुक्त करने के लिए गो सेवा आयोग को सहयोग देने को लेकर मुद्दा उठा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें