फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डिपो होल्डर यूनियन ने बैठक कर खाद्यान्न का उठान करवाने में जताई असमर्थता

Thu, 30 May 2024 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
कालांवाली। काॅन्फेड की ओर से डिपो होल्डरों को मौखिक रूप से 27 रुपये 20 पैसे प्रति क्विंटल के माल भाड़े की दर से खाद्यान्न (गेहूं, सरसों-तेल, चीनी) का उठान करने के प्रस्ताव के खिलाफ डिपो होल्डरों ने वीरवार को बैठक की। जिसमें तय दर पर खाद्यान्न का उठान करने में असमर्थता जताई। बैठक ऑल राशन डिपो होल्डर वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के मीडिया प्रभारी व डिपो होल्डर यूनियन कालांवाली के प्रधान गुरतेज सिंह सोढ़ी की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

बैठक में केंद्र कालांवाली व उप-केंद्र ओढ़ां के करीब 78 डिपो होल्डरों ने भाग लिया। बैठक में काॅन्फेड द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर नाराजगी व्यक्त करते हुए डिपो होल्डरों ने खाद्यान्न (गेहूं, सरसों-तेल, चीनी) का उठान करने में असमर्थ बताते हुए उठान न करने का निर्णय लिया। डिपो होल्डर यूनियन कालांवाली के प्रधान गुरतेज सिंह सोढ़ी ने बताया कि राशन डिपो पर खाद्यान्न (गेहूं, सरसों-तेल, चीनी) की आपूर्ति काॅन्फेड द्वारा ठेकेदारों के माध्यम से करवाई जाती है। परंतु पिछले काफी समय से कोई स्थायी परिवहन ठेकेदार न होने कारण सिरसा काॅन्फेड केंद्र पर नियुक्त परिवहन ठेकेदार द्वारा ही कालांवाली केंद्र व ओढ़ा उपकेंद्र के 78 डिपो पर राशन सप्लाई का कार्य अस्थायी तौर पर किया जा रहा था।
उन्होंने कहा कि अब माल-भाड़े के दिए गए प्रस्ताव पर खाद्यान्न (गेहूं, सरसों-तेल, चीनी) का उठान संभव नहीं है। बैठक में डिपो होल्डरों ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि इस माल भाड़े की दर पर उनके लिए खाद्यान्न (गेहूं, सरसों-तेल, चीनी) उठान असमर्थ है। दूसरा उनके पास न कोई अपना वाहन है और न ही लेबर। इस बारे में डिपो होल्डर यूनियन ने पत्र लिखकर जिला प्रबंधक काॅन्फेड मुख्यालय सिरसा को अवगत करवाते हुए कालांवाली कॉन्फेड थोक बिंदू पर स्थायी परिवहन ठेकेदार की मांग की है। इस अवसर पर हरविंदर सिंह, वीर सिंह, जरनैल सिंह, मनोज कुमार, बलौर सिंह, लक्ष्मी नारायण, हंसराज, नेहा रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें