फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डेंगू का प्रकोप बढ़ा, हिसार की टीम ने तीन गांवों में जांचा लारवा इंडेक्स

विज्ञापन
सिरसा।  गांव चौटाला में लारवा की जांच करते हुए एंटोमोलॉजिस्ट की टीम। संवाद
विज्ञापन
सिरसा। जिले में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। रानियां, कालांवाली और डबवाली में बड़े स्तर पर मामले सामने आ रहे हैं। कई जगहों पर सुविधा नहीं होने के कारण मरीजों को निजी अस्पताल में भर्ती होना पड़ रहा है। जिले में डेंगू के बिगड़ते हालात को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से हिसार के नागरिक अस्पताल से विशेष टीम को लारवा इंडेक्स जांचने के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

दो सदस्यीय टीम में एंटोमोलॉजिस्ट को भेजा गया है, जो हर स्तर पर डेंगू का आकलन करेंगे। जांच टीम ने तीन गावों में जाकर लोगों के घरों से डेंगू लारवा के सैंपल लिए और लारवा की जांच की है। जिले अब तक डेंगू के 276 के करीब मामले सामने आए हैं, इनमें से 242 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।
34 मरीजों का नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, जिले में मलेरिया के 13 केस आए थे, सभी इलाज के बाद ठीक होकर घर भेज दिए गए हैं। जिले के गांव चौटाला में बुधवार को हिसार डिवीजन की एंटोमोलॉजिस्ट टीम लारवा जांच के लिए पहुंची जहां टीम ने मच्छरों से पनपने वाले लारवा की जांच की गई। उन्होंने चौटाला सहित कुल तीन गावों तेजाखेड़ा, चौटाला व लखुआना में लारवा इंडेक्स की जांच की है।
विज्ञापन

गांव चौटाला व लखुआना में लारवा का स्तर 3.84 मिला
टीम को लारवा का इंडेक्स जांचना है। लारवा इंडेक्स पांच या इससे ज्यादा आने पर डेंगू खतरनाक स्तर पर होता है। चोटाला के आसपास के गांवों में लारवा इंडेक्स में लारवा का स्तर अभी पांच से कम पाया गया है। इसके बाद भी इन गांवों में सतर्कता बरतने की जरूरत है, ताकि मामला अति गंभीर न हो। मुख्य रूप गांव चौटाला व लखुआना में घरों की जांच में लारवा इंडेक्स 3.84 पाया गया है।

विशेष रूप से लगाए जा रहे जांच शिविर
स्वास्थ्य विभाग की टीमें इन गावों में जाकर जांच शिविर भी लगा रही हैं, ताकि सैंपल के दौरान डेंगू पीड़ितों की जांच कर उनको बेहतर इलाज दिया जा सके। गांव लखुआना में जांच शिविर में स्वास्थ्य टीम की ओर से 67 बुखार के मरीजों की जांच की गई है। इनमें से 16 मरीजों को उपचार भी दिया गया है। वहीं, गावों सहित शहरों में टीमें अपने स्तर पर लोगों को जागरूक करने में लगी हैं।



जिले में डेंगू के बढ़ते मामलों के चलते बुधवार को हिसार डिवीजन से एंटोमोलॉजिस्ट की टीम लारवा जांच के लिए आई है। ऐसे में तीन गावों में लारवा जांच में लारवा इंडेक्स अधिकतम 3.84 पाया गया है। वीरवार को सिरसा शहर व आस पास के क्षेत्रों में लारवा इंडेक्स जांचा जाएगा। डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार काम कर रही हैं। डॉ. गौरव अरोड़ा, जिला मलेरिया अधिकारी, सिरसा।
-
शहर के सभी वार्डों के लिए अधिकारियों को लिखित में निर्देश दिए हैं कि वे तेजी से फॉगिंग का कार्य पूर्ण करवाए। डेंगू और मलेरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोई लापरवाही न बरते।
विज्ञापन

- वीर शांति स्वरूप, चेयरमैन, नगर परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें