फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने स्वच्छता एप पर जलभराव की 28 शिकायतें डाली

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू और मलेरिया से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब स्वच्छता एप का सहारा लिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 28 जगहों पर जलभराव की फोटो स्वच्छता एप पर अपलोड की गई है। 24 घंटे में पांच शिकायतों का समाधान जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया गया है। वहीं विभाग को अब तक 28 जगह पर लारवा मिला है। इसके चलते विभाग की ओर से 30 लोगों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद विभाग की ओर से मलेरिया और डेेंगू से निपटने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। एमपीएचडब्ल्यू के 100 से अधिक कर्मचारी लगातार सैंपल ले रहे है और मलेरिया व डेंगू के लारवे के सैंपल एकत्र कर रहे है। विभाग की ओर से एक सप्ताह में 242 पानी के सैंपल लिए गए थे। इनमें से सभी सैंपल फैल पाए है। जिले में अभी तक कोई भी मलेरिया और डेंगू का मरीज नहीं पाया गया है।
वहीं, सिविल सर्जन डॉ. मनीष बांसल के निर्देशन के बाद विभागीय टीम अभियान में तेजी ला रही है। हाल ही में डबवाली के एमपीएचडब्लयू अमरजीत ने सार्वजनिक जगह पर गंदगी व लीकेज की फोटो स्वच्छता एप पर अपलोड की, जिसके बाद जन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत फाल्ट दूर किया और बाद में उसी जगह की दूसरी तस्वीर अपलोड की, जिसमें गंदगी व जलभराव नहीं दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

24 घंटे में शिकायत का नहीं हुआ समाधान तो विभाग भेजेगा पत्र
विभाग कर्मचारियों की ओर से एप पर जलभराव की फोटो अपलोड की जा रही है। कर्मचारियों की ओर से अब तक कुल 28 स्थानों की फोटो एप पर अपलोड की गई है, जिनमें से पांच स्थानों की शिकायतों का विभाग की ओर से समाधान किया गया है। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से 24 घंटे के अंदर शेष शिकायतों का समाधान नहीं किया जाता तो स्वास्थ्य विभाग की ओर से जन स्वास्थ्य विभाग को पत्र जारी किया जाएगा।
लारवा मिलने पर 30 लोगों को दिया नोटिस
स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया व डेंगू की रोकथाम के लिए अभियान शुरू किया हुआ है। जिले में अभी तक डेंगू व मलेरिया का कोई केस नहीं आया है। सिरसा शहर की मीरपुर कॉलोनी में मलेरिया का एक केस आया था परंतु उसकी ट्रेवल हिस्ट्री थी। स्वास्थ्य विभाग की टीमें शहरी क्षेत्र में स्लम बस्तियों में जाकर कूलर, पानी की टंकियों, छत इत्यादि पर रखे बर्तनों में भरे पानी की जांच कर रही हे। टीम द्वारा ऐलनाबाद व नाथूसरी चोपटा क्षेत्र में 28 ऐसे केस मिले हैं जहां मच्छरों का लारवा मिला है। इसके अलावा सिरसा शहर में भी स्लम बस्तियों में घरों में लारवा मिलने पर 30 लोगों को नोटिस दिए हैं। विभाग ने ऐसे लोगों को नोटिस देकर अपने घरों व आसपास पानी इकट्ठा न होने देने के निर्देश दिए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीमें डेंगू व मलेरिया रोधी अभियान में लगी हुई है। टीमों के द्वारा आमजन को अपने घरों व आसपास जलभराव न होने देने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही घरों की टंकियों, छत व कूलर में भी मच्छरों के लारवा की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

- डॉ. हरसिमरन सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें