फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एसडीओ व जेई धरने का आज होगा फैसला

विज्ञापन
धरने पर बैठे एसडीओ और जेई।
विज्ञापन
सिरसा। सर्कल स्तर पर जन स्वास्थ्य विभाग के जेई व एसडीओ की आठ दिन से हड़ताल चल रही है। एसडीओ के साथ ठेकेदार की ओर से की गई मारपीट के बाद से ही जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पुलिस की कार्रवाई पर असंतुष्टि जाहिर करते हुए धरने पर बैठे हैं। धरने पर उनकी मांग है कि ठेकेदार को गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन

ऐसे में एक्सईएन व सुपरवाइजर शहर की व्यवस्था को संभाले हुए हैं। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की हड़ताल खत्म होगी या सर्कल स्तर पर पूर्ण हड़ताल की घोषणा होगी, इसका निर्णय सोमवार को लिया जाएगा। सोमवार को धरना स्थल पर एसडीओ और जेई इसके लिए निर्णय करेंगे।हड़ताल खत्म नहीं होने और आगे बढ़ने पर शहर की जनता को दिक्कतों को सामना करना पड़ेगा।
शहर से इन आठ दिनों में 400 से ज्यादा शिकायतें आ चुकी हैं। इनका अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। वहीं, विकास कार्य और मरम्मत कार्य भी पूरी तरह से बंद हो गए हैं। क्योंकि ठेकेदारों ने भी एसडीओ और जेई के धरने के विरोध में विभाग के मरम्मत कार्यों को न करने की घोषणा पहले ही कर दी है। ऐसे में मानसून के समय में हड़ताल जारी रहने पर शहर की सीवरेज और पेयजल व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा जाएगी।
विज्ञापन


नहीं आया सकारात्मक परिणाम
जानकारी के अनुसार इंजीनियर वर्कर्स यूनियन के सचिव सुशील शर्मा ने बताया कि अभी तक हड़ताल जारी है। मांगों पर अभी तक कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आए है। जब तक मुख्य आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं करती है, हमारी हड़ताल जारी रहेगी। हमारी प्रशासन से अपील है कि इस मामले में जल्द कार्रवाई करें। वरना सोमवार के बाद सख्त कदम उठाया जाएगा।
सिरसा और फतेहाबाद दोनों जिलों पर पड़ेगा प्रभाव
सर्कल स्तर पर हड़ताल में पूर्णरूप से कार्य बंद किया जाता है तो सिरसा, डबवाली, ऐलनाबाद, कालांवाली, रानियां, रतिया, फतेहाबाद में काम सीवरेज और पेयजल व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित होगी। दोनों जिलों के लाखों लोगों को इन समस्याओं से जूझना होगा। ग्रामीण और शहरी स्तर दोनों में लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी। गर्मी के मौसम में बिना इंजीनियरिंग विंग के छोटी से बड़ी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें