फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभात पैलेस के बाहर मिला व्यक्ति का शव, परिजन बोले शराब का करता था सेवन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शहर के भादरा बाजार के पास स्थित प्रभात पैलेस के पास 60 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। व्यक्ति शराब का ज्यादा सेवन करता था। सुबह प्रभात पैलेस के आसपास के लोगों ने मामले की पुलिस 112 नंबर पर दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन

वहीं मृतक के भाई कृष्ण कुमार ने बताया कि रोड़ी राम निवासी ढुकड़ा बीते दिन किसी काम के लिए सिरसा में आया था और शराब का ज्यादा सेवन करता था। इसके बाद उन्हें सुबह इस मामले की जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंचे। वहीं उन्होंने कहा कि घर पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसके चलते वह बिना बताए ही घर से आ गया। हालांकि परिजनों ने किसी पर भी संदेह नहीं जताया है। वहीं पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें