फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दिन का पारा 25 पार, फसलों में बढ़ी पानी की मांग, 16 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बूंदाबांदी के आसार

Thu, 13 Feb 2025 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा में खेतों में खड़ी गेहूं की फसल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा जिले में पिछले कई दिनों से मौसम खुश्क रहने से दिन में गर्मी का अहसास होने लगा है। इन दिनों सूर्योदय के साथ धूप खिलने लगी है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने के कारण फसलों में पानी की मांग बढ़ गई है। कृषि विशेषज्ञ किसानों को खेतों में पानी देने और प्रतिदिन निरीक्षण करने की सलाह दे रहे हैं।

मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, 16 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से दक्षिण पश्चिमी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी संभावित है। वहीं तापमान में बढ़ोतरी होने के कारण पार्कों और बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। मौसम खुश्क होने से फसलों में लगातार सिंचाई की जरूरत होने लगी है। वहीं दिन में गर्मी व रात में ठंड का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। चिकित्सकों के अनुसार ठंडा पानी पीने के कारण गला खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। लोगों से अपील है कि अभी शीतल पेय पदार्थों का सेवन करने से बचें। खासतौर पर बच्चों को ठंडा पानी या शीतल पेय पदार्थ न दें।
विज्ञापन


हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार में मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदनलाल खिचड़ ने बताया कि जिले में मौसम 15 फरवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 14 फरवरी से 16 फरवरी के दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव आने से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बीच-बीच में आंशिक बादलवाही रह सकती है। 16 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से दक्षिण पश्चिमी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी संभावित है, जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन






कोट्स

मौसम में बदलाव देखने को मिला रहा है। तापमान बढ़ने के कारण फसलों में पानी की मांग बढ़ गई है। किसानों से अपील है कि फसलों को पानी दें। खेतों का निरीक्षण प्रतिदिन करें। यदि फसल में किसी प्रकार की कोई बीमारी या कमी नजर आती है तो तुरंत कृषि अधिकारी से संपर्क करें। -डाॅ. सुखदेव कंबोज, उप निदेशक कृषि विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें