सिरसा। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले आने लगे हैं। इसके चलते कोरोना संक्रमित मरीजों के संबंध में स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर हो गया है। दो सप्ताह में तीन मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कहीं न कहीं सभी की हिस्ट्री एनसीआर व अन्य जगहों से जुड़ी हुई है। अहम बात यह है कि अस्पताल में उपचार होने पर ही इन मरीजों को कोरोना संक्रमण का पता चलता।
इसके बाद स्वास्थ्य विभाग त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी को होम आईसोलेट किया है। डबवाली की एक महिला के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि बठिंडा में उपचार के दौरान हुई। इसके बाद नागरिक अस्पताल सिरसा को सूचित किया गया। अस्पताल प्रशासन ने डबवाली अस्पताल प्रशासन को तुरंत प्रभाव से मरीज को होम आईसोलेट करने और उसके परिजनों के सैंपल जांच करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा दो कोरोना संक्रमित मरीज पहले भी आ चुके हैं, जिनको होम आईसोलेट किया गया है।
कोरोना संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। हमारी लोगों से अपील है कि कोई दिल्ली, एनसीआर या विदेश से आता है। उसे खांसी जुकाम की शिकायत है तो वह तुरंत नागरिक अस्पताल में आकर अपनी जांच करवाए। अभी तक तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं।
- डाॅ. महेंद्र भादू, सीएमओ, सिरसा
जिले में अब तक 12 आशंकितों के सैंपल एकत्रित किए हैं। खांसी व जुकाम के लक्षण मिले हैं। दोनों संक्रमितों को होम आइसोलेट किया है। सैंपल एकत्र किए जा रहे रहे हैं। -
डाॅ. गौरव अरोड़ा नोडल अधिकारी कोरोना संक्रमण, नागरिक अस्पताल।