फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: साइक्लोथॉन यात्रा 14 से 17 तक गांवों व शहरी क्षेत्रों में देगी नशा मुक्ति का संदेश

Thu, 31 Aug 2023 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल एक सितंबर को ड्रग्स फ्री हरियाणा मुहिम के तहत करनाल से साइक्लोथॉन : एक साइकिल यात्रा नशा मुक्ति के नाम की शुरुआत करेंगे। यह साइक्लोथॉन 25 सितंबर तक प्रदेश के सभी जिलों से होती हुई करनाल में सम्पन्न होगी। यह यात्रा 14 से 17 सितंबर तक सिरसा में विभिन्न गांवों में पहुंच कर नशा मुक्ति का संदेश देगी। 17 सितंबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल जिला सिरसा में इस साइक्लोथॉन यात्रा को अन्य जिलों के लिए झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
इसको लेकर वीरवार को मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी विशेष अधिकारी पंकज नैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण, अतिरिक्त उपायुक्त डा. विवेक भारती, एसीयूटी शाश्वत सांगवान, जिला खेल अधिकारी शमशेर सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। वीसी के बाद अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. विवेक भारती ने अधिकारियों को साइक्लोथॉन यात्रा के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि साइक्लोथॉन ‘एक साइकिल यात्रा नशा मुक्ति के नाम’ यह यात्रा 14 सितंबर को फतेहाबाद जिले के भट्टू मंडी से होते हुए सिरसा की सीमा में प्रवेश करेगी। यह जमाल-मल्लेकां होते हुए ऐलनाबाद तक जाएगी और ऐलनाबाद में यात्रा का रात्रि ठहराव होगा। इसके बाद 15 सितंबर को यह यात्रा सुबह ऐलनाबाद से गांव रिसालियाखेड़ा होते हुए डबवाली पहुंचेगी और यहीं पर यात्रा का रात्रि ठहराव होगा। उन्होंने बताया कि 16 सितंबर को सुबह डबवाली से कालांवाली-रोड़ी होते हुए सिरसा पहुंचेगी तथा यहीं पर यात्रा का रात्रि ठहराव होगा। इसी प्रकार 17 सितंबर को सुबह यह यात्रा सिरसा से डिंग मंडी, हिजरावां होते हुए रतिया के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





एएसपी दीप्ति गर्ग व एसीयूटी शाश्वत सांगवान होंगे नोडल अधिकारी
डाॅ. विवेक भारती ने यात्रा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। यात्रा को लेकर एएसपी दीप्ति गर्ग व एसीयूटी शाश्वत सांगवान को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। तैयारियों की जिम्मेवारी एसीयूटी शाश्वत सांगवान को सौंपी गई है। यात्रा के दौरान नशा मुक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। जिले से जो भी व्यक्ति इस साइक्लोथॉन यात्रा में भाग लेना चाहते हैं, उन्हें https://uday.haryana.gov.in/AntiDrug_Cyclothon पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। अतिरिक्त उपायुक्त ने आमजन व युवाओं से आह्वान किया कि वे इस यात्रा में बढ़ चढ़कर भाग लें और अपना पंजीकरण अवश्य करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें