सिरसा। पुलिस अधीक्षक की गाड़ी को एस्कार्ट कर रही जिप्सी के सामने अचानक मोटरसाइकिल आने के कारण चालक ने कट मार दिया। जिसके कारण जिप्सी असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई। जिसके कारण जिप्सी में सवार चालक सहित चार पुलिस के जवान घायल हो गए। इनमें से एक जवान की हालत गंभीर है। जिसे बेहतर उपचार के लिए हिसार रेफर किया गया है। घटना रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे डिंग थाना क्षेत्र के गांव पतली डाबर के समीप की है।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन रविवार सुबह फतेहाबाद से सिरसा आ रहे थे। रास्ते में डिंग थाना के गांव पतली डाबर के समीप अचानक सड़क पर मोटरसाइकिल सवार युवक के आ जाने से उसे बचाने का प्रयास करते समय एसपी की गाड़ी को एस्कार्ट कर रही जिप्सी पलट गई। इस जिप्सी से करीब 30 मीटर दूर एसपी की गाड़ी चल रही थी। वहीं हादसे में ईएसआई बिजेंद्र, सिपाही रामफल, सिपाही मान सिंह व ड्राइवर रमेश घायल हो गए। चारों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां सिपाही रामफल की गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे हिसार रेफर किया है।
घायलों का स्वास्थ्य जानने के लिए अस्पताल में पहुंचे एसपी
घायल रामफल के हाथ पांव और पर काफी चोटें लगने के कारण उनकी हालत गंभीर हो गई। जिसके बाद मामले की सूचना एसपी डॉ. अर्पित जैन को दी गई। दोपहर करीब दो बजे एसपी डॉ. अर्पित जैन जवानों का हाल जानने के लिए उनसे मिलने के लिए अस्पताल में पहुंचे। वहीं उन्होंने डॉक्टरों से भी उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। वहीं गंभीर रूप से घायल रामफल को हिसार में रेफर कर दिया गया।
काफी दूरी तक पलटी पुलिस की जिप्सी
जिप्सी चालक की ओर से मोटरसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में कट लगाया गया। जिससे जिप्सी पलट कर काफी दूर तक घिसटते हुई गई। हादसे में चालक रमेश और अन्य जवानों को थोड़ी चोटें लगी हैं। जबकि रामफल का ज्यादा चोटें लगी हैं। हादसे की सूचना पुलिस कर्मचारियों के परिजनों को भी दी गई है।
जिप्सी के आगे मोटरसाइकिल आने के कारण हादसा हुआ है। हादसे में एक जवान को अधिक चोटें लगी हैं। उसे हिसार में रेफर किया गया है। घायलों का अभी इलाज चल रहा है। मोटरसाइकिल सवारों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
-इंस्पेक्टर कश्मीरी लाल, थाना प्रभारी डिंग।
Cut to save the motorcycle, four soldiers in the car escorting injured, one is in critical condition- फोटो : Sirsa