फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्षों से बंद पड़ा अनाज मंडी का सरकारी धर्मकांटा, निजी कांटों से हो रहा वजन

विज्ञापन
बंद पड़ा कपास मंडी में स्थित धर्मकांटा - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। शहर की कपास मंडी के मुख्य गेट पर लगा सरकारी धर्मकांटा लंबे समय से धूल फांक रहा है। भारी वाहन इसके ऊपर से तो गुजर रहे है लेकिन यहां पर तौल करने के लिए कोई कर्मचारी तक तैनात नहीं है। हालांकि मार्केट कमेटी की ओर से इस कांटे को ठेके पर चढ़ाया जाता है लेकिन लंबे समय से यहां कोई ठेकेदार ही नहीं पहुंच पाया है। जिसके कारण मार्केट कमेटी को इसका नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कपास मंडी में मार्केट कमेटी की ओर धर्मकांटा लगाया गया था। जिसका निर्माण करीब 7 वर्ष पहले किया गया। ताकि किसानों को अनाज का वजन तौलने में कोई मुश्किल न हो और साथ में राजस्व भी बढ़ेगा। निर्माण के कुछ समय तक तो धर्मकांटा चला, लेकिन कुछ दिनों के बाद ही बंद कर दिया गया। यहां तक की कोई ठेकेदार इसे लेने के लिए भी तैयार नहीं हुआ। काफी समय बंद पड़े रहने की वजह से धर्मकांटा में लगे कंप्यूटर व अन्य उपकरण भी अब खराब हो चुके हैं।
ऊंचाई की वजह से नहीं चढ़ते लोडिंग वाहन
जानकारी के अनुसार धर्मकांटा की ऊंचाई काफी अधिक है और इसी के चलते लोडिंग वाहन चढ़ नहीं पाते। जिसके चलते कोई भी चालक अपना वाहन लेकर आने से कतराता है। निर्माण के दौरान ही विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते अब यह कांटा पूरी तरह से खराब हो चुका है। न तो यहां पर बड़े ट्रक चालक तोल करवाने के लिए पहुंचते है और न ही किसानों के पहुंचने वाले अनाज का तौल हो पाता है। हालांकि इसके सामने स्थित निजी धर्मकांटा पर दिनभर तौल करवाने के लिए वाहनों की कतार लगी रहती है।
विज्ञापन

ठेेके पर लिया लेकिन घाटा ही लगा
हमने धर्मकांटा करीब 5 साल पहले ठेके पर लिया था। पर लेने के कुछ दिन बाद ही छोड़ना पड़ गया। इस दौरान हमें घाटा ही हुआ, क्योंकि धर्मकांटा की ऊंचाई काफी अधिक है। इस वजह से भारी व लोडिंग वाहनों को ऊपर चढ़ने में दिक्कत होती थी।
विज्ञापन

-संदीप कुमार, पूर्व ठेकेदार
धर्मकांटा बंद होने के कारणों की जानकारी अभी तक नहीं है। इसमें आने वाले समस्याओं के संबंध में जांच की जाएगी।
-वीरेंद्र मेहता, सचिव मार्केट कमेटी सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें