फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाला में बड़ा सड़क हादसा : माता चिंतपूर्णी मंदिर से लौट रहे तीन लोगों की मौत, महिला घायल

Sun, 14 Mar 2021 01:16 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)
विज्ञापन
बरनाला में सड़क हादसे में तीन की मौत। - फोटो : फाइल फोटो।
विज्ञापन

मां चिंतपूर्णी के दर्शन कर लौट रहे शहर के दो श्रद्धालुओं समेत तीन लोगों की पंजाब के बरनाला में सड़क हादसे में मौत हो गई। तीसरा मृतक पंजाब के मलोट का रहने वाला था। हादसे में एक मृतक की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। अग्रवाल पीरखाना के सेवादार कमलदीप जिंदल उर्फ कमल बाबा शनिवार को अपने साथी मंडी कालांवाली निवासी डॉ. रमेश फग्गू वाले और उनकी बेटी प्रिया (17) के साथ मां चिंतपूर्णी के दर्शन करने हिमाचल प्रदेश गए थे।

विज्ञापन


कमल बाबा का ममेरा भाई पंजाब के मलोट निवासी संजय सिंगला भी उनके साथ था। रविवार सुबह मां चिंतपूर्णी और ज्वाला जी के दर्शन कर कालांवाली लौटते समय पंजाब के बरनाला में गांव वजीदके कलां में उनकी कार ट्राले से टकरा गई। कमल बाबा और डॉ. रमेश फग्गू वाले की मौके पर ही मौत हो गई। 

घायल संजय सिंगला ने सरकारी अस्पताल बरनाला में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। प्रिया को गंभीर हालत में डीएमसी लुधियाना ले जाया गया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। मृतकों के शव देर शाम शहर में पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें