फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी आवास के पास दो मकानों में चोरी

Sun, 22 Nov 2015 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर दस पर स्थित डिंग रोड पर शुक्रवार रात्रि चोर पेट्रोल पंप के निकट स्थित शोरूम से टायर चोरी कर ले गए। उधर, सिरसा के लघु सचिवालय परिसर स्थित न्यायालय कर्मी के घर से चोर 30 हजार की नकदी ले गए।
विज्ञापन


डिंग मार्ग स्थित शरण टायर्स के मालिक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह उसने आकर देखा तो शोरूम के ताले टूटे हुए थे और चोर करीब 40 हजार के टायर चोरी करके ले गए।

चोरों ने शोरूम के पीछे की दीवार को तोड़कर शोरूम में घुसने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। बाद में चोरों ने शोरूम के शटर का ताला और शीशा तोड़कर ट्रैक्टर के दो जोड़ी टायर चोरी कर ले गए। शोरूम में सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था और शटर के ताले शोरूम के बाहर पड़े हुए थे। डिंग थाना प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि रात्रि में गश्त और बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


उधर, लघु सचिवालय परिसर में डीसी आवास के पास दो मकानों में सेंधमारी हुई। इसकी सूचना हुडा पुलिस चौकी में दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली सेंधमारी जिला न्यायालय में कार्यरत कर्मचारी मनोज दहिया के घर में हुई।

मनोज ने बताया कि वह सुबह न्यायालय चले गए थे। उनकी पत्नी स्कूल के लिए निकल गई। उनका लड़का घर पर ही था। करीब 11 बजे वह किसी से मिलने के लिए बरनाला रोड गया हुआ था।

जब वह सवा 11 बजे मिलकर वापस आया तो उसके घर में से करीब 25 से 30 हजार रुपये गायब थे। दूसरी वारदात मनोज के घर के आगे सीमा रानी के घर में हुई। सीमा रानी भी कोर्ट में कार्य करती है। उसके घर से एक सोने की चेन गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें