फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंधमारी कर पांच दुकानों में लाखों की चोरी

Sun, 22 Nov 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट के सबसे व्यस्त और मुख्य सदर बाजार में एक ही रात में पांच दुकानों के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों का माल और नगदी चोरी कर ली। हालांकि सहायक पुलिस कमिश्नर समेत इलाका पुलिस ने सुबह ही मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी, लेकिन कैंट के सबसे मुख्या बाजार में चोरी की इन वारदातों ने बाजार में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।एक ही रात में पांच दुकानों में सेंधमारी कर हुई चोरी की वारदातों से कारोबारी वर्ग में पुलिस के प्रति बहुत ज्यादा गुस्सा है। पुलिस ने फिलहाल इस मामले में जल्द ही चोरों को काबू किए जाने का दावा किया है। उधर, फिंग्रप्रिंटर एक्सपर्ट की टीम की मदद से दुकानों में चोरों की अंगुलियों के निशान जुटाए गए। मंगत राम ज्वैलर्स के संचालक राधा कृष्ण ने बताया कि वह रोजाना की तरह बीती रात को दुकान का ताला लगाकर घर चले गए थे। जब वह सुबह दुकान का ताला खोलकर अंदर पहुंचे तो उनके पैरो तले जमीन खिसक गई। दुकान का सामान चारों ओर बिखरा हुआ था और दुकान से लाखों का सामान चोरी हो चुका था। उसके बाद जब वह दुकान के अंदर से छत पर जाने वाले दरवाजे की ओर पहुंचे तो दरवाजा खुला हुआ था। जिसके बाद इलाका पुलिस को सूचित किया। उसके उपरांत जब बाजार में अन्य दुकानदार पहुंचे तो एक-एक करीबन पांच दुकानों में चोरी होने का खुलासा हुआ। चोरों ने सर्राफा दुकान के साथ उत्सव गॉरमेंट्स की दुकान को भी निशाना बनाकर नगदी समेत पचास हजार के सामान पर हाथ साफ कर लिया। इसके अलावा चोरों ने वीरेंद्र पान भंडार से हजारों की राशि व रामा यूनिफार्म हाऊस और नरेंद्र सिंह शेरा की दुकान में सेंधमारी कर चोरी करने का मामला प्रकाश में आया। जिसके बाद पूरे बाजार में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


दुकानों की छत तोड़कर घुसे चोरी के इस शातिराना अंदाज को देखकर दुकानदारों व पुलिस के भी होश उड़ गए। चोरों ने इन दुकानों के सामने से ताले तोड़ने की जगह दुकानों की छत व खिड़कियों के माध्यम से निशाना बनाया। जिससे बाजारों व दुकानों के बाहर लगने वाले कैमरों की नजर से आसानी से बचा जा सके। 


पुलिस महकमें को बाजार में नियमित तौर पर दिनरात गश्त करनी चाहिए। जिससे लोगों में पुलिस का डर भी बना रहे। लेकिन पुलिस महकमे के अफसर स्टाफ की कमी की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते है। ऐसे में पुलिस को सतर्क होना पड़ेगा और अपनी जिम्मेदारी को निभाना होगा। -शीश पाल भोला, कार्यकारी प्रधान सर्राफा बाजार 
विज्ञापन


सदर बाजार हमारे शहर का सबसे ज्यादा आवाजाही वाला क्षेत्र माना जाता है। जहां दिनरात लोगों का आना जाना लगा रहा है। इसके बावजूद चोरी होना शर्मनाक घटना है। ऐसे में पुलिस को बाजार के चौराहों पर बिट बॉक्स बनाने चाहिए। ताकि दिनरात संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा सके। -विकास सिंगला, प्रधान सदर बाजार एसोसिएशन

पहले तो पुलिस को चोरों में अपना डर बिठाना होगा। इसके लिए पुलिस को समय समय पर गश्त करनी होगी और स्टाफ की संख्या को भी बढ़ाना होगा। जब तक पुलिस अपनी जिम्मेदारी को पूरी तरह से नहीं निभाएंगी तो चोरी की वारदात को नहीं रोका जा सकेगा। -संजीव जिंदल, प्रधान, बर्तन बाजार 


पुलिस ने इन मामलों में कार्रवाई शुरू कर दी है। विशेषज्ञों ने मौके से सुराग जुटाए हैं। पुलिस की तीन टीमें भी चोरी के आरोपियों की तलाश में जुट गई है। जल्द ही चोर गिरोह के सदस्यों को काबू कर लिया जाएगा। इसके लिए पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।-जगदीश दून, एसीपी, अंबाला


मेन बाजार में इस तरह की चोरियों की घटनाओं से कारोबारी वर्ग बहुत ज्यादा डरा हुआ है। इस दौरान पुलिस को चाहिए कि वे रात को गश्त जारी रखे। रात को चौकीदारों को भी पुलिस थोड़ा सतर्क करें। चौकीदारी को विशेष ट्रेनिंग दें। क्योंकि सदर बाजार में जहां पांच दुकानों में चोरी है, वहां भी कई चौकीदार रात को पहरा देते हैं। इसलिए चौकीदारों को पुलिस द्वारा विशेष ट्रेनिंग देनी चाहिए।-बीएस बिंद्रा, कारोबारी


पर्स चुराते हुए दो महिलाएं काबूअंबाला कैंट। शनिवार को टांगरी बांध के निकट एक आटो में महिला का पर्स चुराती दो अन्य महिलाओं को काबू किया गया। आटो चालक ने तुरंत महिलाओं को मौके पर ही पकड़ लिया और इलाका पुलिस के हवाले कर दिया। एएसआई जिले सिंह ने बताया कि आरोपी महिलाओं के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है और कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस को दी शिकायत में जसवंत कौर ने बताया कि वह शनिवार को आटो में सवार होकर टांगरी के निकट जा रही थी। जैसे ही वह टांगरी पुल के करीब पहुंची तो आटो सवार दो महिलाओं ने उसका पर्स चुराने का प्रयास किया। इतने में शोर मचाने पर दोनों महिलाओं को काबू कर लिया। उधर, आटो चालकों का कहना है कि ये महिलाएं पिछले काफी समय से आटो में चोरी की वारदात को अंजाम दे रही है। तभी से महिलाओं की तलाश की जा रही थी। 
सीबीआई कर्मी के घर से हजारों की चोरी अंबाला कैंट। पालम विहार स्थित एक सीबीआई कर्मी के मकान से चोरों द्वारा हजारों का घरेलू सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित कर्मी को चोरी का पता पड़ोसियों द्वारा लगा। जिसके बाद परिजनों घर पहुंचे और इलाका पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस को दी शिकायत में सीबीआई कर्मी ने बताया कि वह दिल्ली में सीबीआई कार्यालय में ड्यूटी पर था। ऐसे में सारा परिवार हाउसिंग बोर्ड कालोनी में बने मकान में था। उन्हे सूचना मिली कि उनके पालम विहार स्थित मकान जोकि कुछ समय पहले खरीदा था। उसके ताले टूटे हुए है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो देखा मकान में लगी कीमती टूंटिया व दो मोटरे चोरी हो गई थी। सीबीआई कर्मी का कहना है कि इस सामान की कीमत हजारों रूपए है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

शादी में गए परिवार के घर हजारों की चोरी अंबाला सिटी। बलदेव नगर क्षेत्र के न्यू प्रताप नगर में चोरों ने शादी समारोह में गए परिवार के घर हजारों की नगदी और जेवरातों पर हाथ साफ कर लिया। परिजनों को चोरी का पता शादी समारोह से वापिस लौटने पर चला। जिसके बाद तुंरत इलाका पुलिस को चोरी की सूचना दी। पुलिस को दी शिकायत में न्यू प्रताप नगर निवासी नरेश कुमार ने बताया कि वह 15 नवंबर को परिवार समेत साले के बच्चों की शादी में शामिल होने के लिए गया था। जब वह शादी से लौटा तो देखा घर के ताले टूटे हुए थे और पूरा सामान बिखरा हुआ था। जैसे ही वह अलमारी के पास पहुंचा तो देखा हजारों की नगदी, जेवरात व कीमती घरेलू सामान चोरी हो चुका था। पुलिस का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें