फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिशूल की सुरक्षा स्पेशल फोर्स के हवाले

Mon, 04 Jan 2016 01:00 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पठानकोट एयरबेस स्टेशन पर आतंकी हमले के बाद त्रिशूल एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम लगातार किए जा रहे हैं। रविवार को यहां सुरक्षा के लिए स्पेशल फोर्स को लगाया गया है। हालांकि एयरफोर्स के अफसर कुछ भी बताने से बच रहे हैं लेकिन माना जा रहा है कि पठानकोट एयरबेस पर हमले की घटना पर हाईअलर्ट घोषित करते हुए गृह मंत्रालय ने स्पेशल फोर्स को त्रिशूल में भेजा है। स्टेशन का आंतरिक सुरक्षा घेरा मजबूत करने के साथ ही बाह्य सुरक्षा इंतजाम भी और मजबूत किए जा रहे हैं। इसके लिए त्रिशूल प्रशासन ने पुलिस प्रशासन से सहयोग मांगा। पुलिस अफसरों के साथ स्टेशन में मीटिंग भी हुई। इसके बाद पुलिस ने त्रिशूल के आसपास रहने वाले लोगों और दुकानदारों को खंगाला। लोगों की आईडी चेक की गई। कई से पूछताछ भी हुई।
विज्ञापन

त्रिशूल एयरफोर्स स्टेशन के पूर्वी गेट पर पुलिस ने रविवार को दो घंटे से ज्यादा सर्च अभियान चलाया। इस दौरान कारचोबी के कारखाने पर काम करने वालों से आईडी मांगी गई तो वह दिखा नहीं पाए। इज्जतनगर थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने कारचोबी कारखाने के मालिक से आईडी मांगी और उसे बिना आईडी वाले लोगों से काम कराने पर फटकार भी लगाई। कहा कि वह आज ही उन लोगों की आईडी उपलब्ध कराएं जो काम कर रहे हैं। एयरफोर्स के सामने से हेलमेट पहनकर गुजर रहे एक बाइक सवार से आईडी दिखाने को कहा तो उसके पास दो आईडी मिलीं। दोनों में फोटो अलग-अलग थे। इसको गंभीरता से लेकर पुलिस ने उसे असली आईडी प्रूफ पेश करने की हिदायत दी। पुलिस को कई लोगों की आईडी नहीं मिली। एसओ ने आसपास रहने वालों को समझाया कि आसपास कहीं कोई संदिग्ध घूमता दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचित करने में परहेज न करें। वहीं, आर्मी एरिया में भी सतर्कता और बढ़ा दी गई है। सैन्य स्थलों की ओर जाने वाले प्रमुख रास्तों से गुजरने वालों की कड़ी चेकिंग की जा रही है। इन रास्तों पर सुरक्षा के लिए सशस्त्र जवान भी बढ़ा दिए गए हैं। वहीं, सेना का खुफिया विभाग लगातार नजर गढ़ाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें