रोड़ी बाजार क्षेत्र में करीब 50 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप रहने पर सोमवार शाम को दुकानदारों ने रोष प्रदर्शन किया। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव नवीन केड़िया के नेतृत्व में दुकानदार रोड़ी बाजार में सड़क पर कुर्सियां लगाकर बैठे गए, जिससे यातायात जाम हो गया। जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अधिकारी उन्हें हटाने के लिए पहुंचे। जिसके बाद दुकानदारों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने अधिकारियों को खरी खरी सुनाई। साथ ही चेतावनी दी कि अगर पांच जुलाई सुबह दस बजे तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं होता तो दुकानदार रोड़ी बाजार बंद कर प्रदर्शन करेंगे।
बिजली संकट को लेकर रोड़ी बाजार के दुकानदारों ने सोमवार देर शाम को बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी शुरू की और दुकानों से कुर्सियां निकालकर सड़क पर बैठ गए, जिससे यातायात जाम हो गया। इस मौके पर नवीन केड़िया ने कहा कि रोड़ी बाजार न केवल पॉश एरिया है, बल्कि हार्ट ऑफ द सिटी भी है। लोगों का आना-जाना यहां ज्यादा होता है। करीब 50 घंटों से वहां बिजली गई हुई है। बिजली निगम के अधिकारी इस संबंध में कोई संतुष्ट जवाब नहीं देते हैं। इसी के चलते रोड़ी बाजार के दुकानदारों को यह कदम उठाना पड़ा है, ताकि उनकी समस्या का समाधान हो पाए। केड़िया ने कहा कि लोग पहले ही गर्मी के आगे मजबूर है, ऐसे में लाइट का न होना अच्छी बात नहीं है। जाम की सूचना पाकर बिजली निगम के एसडीई संदीप मेहता व रीपनदीप सिंह अधिकारियों की टीम के साथ पहुंचे और जल्द बिजली की इस समस्या के समाधान के बाद दुकानदारों को शांत किया।
ये रहे मौजूद
जय प्रकाश भोलूसरिया, सोम प्रकाश सेठी, नरेंद्र मोंगा, रमेश ग्रोवर, बीनू कसेरा, जय प्रकाश टंडन, राम कुमार निरंकारी, सुरेश केड़िया, शंकर पंसारी, मुरारी लाल, सोनू गेायल, झींड़िया, सुभाष मेहरा, अमरजीत संतनगर, प्रवीण भारद्वाज, ओम भारद्वाज, राज कुमार ग्रोवर, सुशील गर्ग, राजू सैनी, सूरज कुमार, सुखदेव लड्ढा, मोनू गोयल, प्रवीन केडिया इत्यादि मौजूद रहे।