फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा-पंजाब बॉर्डर: सिरसा पुलिस ने युवक को खेतों में नशा करते हुए पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sat, 03 Jan 2026 08:23 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रोड़ी (सिरसा)

सार

सिरसा पुलिस द्वारा युवक को पकड़ने का वीडियो खेतों में काम कर रहे किसानों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। उन्होंने पूरे घटनाक्रम को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद पूरे इलाके में बनी रही चर्चा।
विज्ञापन
सिरसा पुलिस ने आरोपी पकड़ा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस टीम ने नशा करते हुए युवक पंजाब के गांव मीरपुर निवासी 23 वर्षीय जशनप्रीत सिंह को हिरासत में ले लिया है। रोड़ी थाना में तैनात एसए विरेंद्र सिंह व एसपीओ कुलविंदर सिंह राइडर ने बताया कि वे रोड़ी क्षेत्र में नियमित रूप से गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान रोड़ी से टिब्बी हरी सिंह की ओर खेतों के बीच से गुजरने वाले कच्चे रास्ते पर एक युवक खेत के कोने में बैठकर नशा करता हुआ दिखाई दिया। पुलिस राइडर को देखते ही युवक घबरा गया और अपनी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार होने का प्रयास करने लगा।

विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने युवक का पीछा किया। युवक ने बाइक दौड़ाने का प्रयास किया, लेकिन कच्चे मार्ग पर पंजाब–हरियाणा सीमा के समीप खेत में बाइक फिसल गई। युवक खाल में जा गिरा। मौके पर मौजूद किसानों की सहायता से पुलिस ने उसे काबू किया। पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि उसका नाम जशनप्रीत सिंह और वो पंजाब के गांव मीरपुर का रहने वाला है।

सोशल मीडिया पर किसानों ने किया वीडियो वायरल
पुलिस द्वारा युवक को पकड़ने का वीडियो खेतों में काम कर रहे किसानों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। उन्होंने पूरे घटनाक्रम को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद पूरे इलाके में बनी रही चर्चा।
विज्ञापन


पंजाब के युवक कई बार पाए गए हैंं मृत
पंजाब से बड़े स्तर पर युवा रोड़ी क्षेत्र में नशा करने के लिए आते हैं। वर्ष 2025 में तीन से चार युवक नहर के पास नशे का अधिक सेवन करने के बाद मृत पाए गए थे। कई युवा बेहोशी की हालत में मिले थे। ग्रामीणों की मांग पर पुलिस राइडर व पुलिस जिप्सी ने गश्त करना शुरू कर दिया है। इसी गश्त के कारण युवा छुपकर खेतों में नशा करने लगे हैं और पुलिस ऐसे एरिया में भी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें