फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी चला रही थी देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने दोनों सहित 12 दबोचे

Sat, 09 Jul 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
एमएमएस - फोटो : Desk
विज्ञापन
आईजी स्टाफ तथा सीआईए डबवाली की टीम ने संयुक्त रूप से छापामारी करके खाद्य एवं आपूर्ति विभाग कार्यालय के सामने एक चौबारे पर हो रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। धंधे को मां-बेटी मिलकर चला रही थीं। पुलिस ने छह महिलाओं समेत बारह लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े जाने वाले तीन युवक छात्र हैं। जो बीए तथा बीएससी के स्टूडेंट हैं।
विज्ञापन


    पुलिस के अनुसार आईजी स्टाफ के हीरा सिंह को खबर मिली थी कि अनाज मंडी क्षेत्र में स्थित खाद्य एवं आपूर्ति विभाग कार्यालय के नजदीक देह व्यापार होता है। सीआईए डबवाली के प्रभारी संदीप सिंह दलबल सहित मौका पर पहुंचे। पुलिस ने रंगरलियां मना रहे छह जोड़ों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने खुलासा किया है कि एक म‌ह‌िला  अपनी विवाहिता बेटी के साथ देह व्यापार का धंधा चला रही थी। पुलिस के अनुसार अब तक यही बात सामने आई है कि लड़कियां पंजाब से सप्लाई होती थीं। यह धंधा कब से चल रहा था? कौन-कौन इसमें संलिप्त हैं। इन सवालों का जवाब ढूंढने के लिए पुलिस आरोपियों का रिमांड प्राप्त करने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन



बारह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिस जगह पर देह व्यापार हो रहा था, उसके मालिक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होगी।
-सुखदेव सिंह, प्रभारी, शहर थाना, डबवाली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें