फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान में चोरी, जेवरात समेत कई सामान ले गए

Tue, 29 Mar 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
चाेरी - फोटो : Bureau
विज्ञापन
शहर की ग्रेवाल बस्ती में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर लाखों के जेवरात चुरा ले गए। परिजनों ने बताया कि चोरी उस समय हुई जब हमारा परिवार हरिद्वार गया हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार ग्रेवाल बस्ती की गली नंबर चार में सुखदेव सिंह का मकान है।
विज्ञापन


सुखदेव सिंह ने बताया कि दो दिन पहले वह सपरिवार हरिद्वार गया हुआ था। सोमवार सुबह वापस लौटा तो मकान के गेट में लगा ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा था तो कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली पड़ी थी और उसके अंदर रखा पांच तोले सोने व बीस तोले चांदी के जेवरात गायब मिले। चोर कमरे में रखे लैपटॉप व रसोई से सिलेंडर भी चुराकर ले गए हैं। इसके बाद चोरी की सूचना कीर्ति नगर चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। चौकी प्रभारी शिव नारायण शर्मा का कहना है कि मकान मालिक की शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें