फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर पर छापा, नशीली दवाइयां पकड़ी, सील

Wed, 25 May 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को रानियां रोड पर एक मेडिकल स्टोर पर छापामार कर नशीली गोलियां व कैप्सूल बरामद किए हैं। टीम ने कार्रवाई कर मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है। अब वीरवार को मामला कोर्ट में पेश किया जाएगा। छापामारी के दौरान हड़कंप मच गया। शहर के अन्य मेडिकल स्टोरों के संचालक भी सचेत हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के ड्रग इंस्पेक्टर संदीप गेहलान के नेतृत्व में गठित टीम ने रानियां रोड स्थित पाक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान वहां से करीब 27 सौ नशीली गोलियां व कैप्सूल बरामद हुए। ड्रग इंस्पेक्टर संदीप गेहलान ने बताया कि फार्म 16 की कार्रवाई कर वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक से 18 फरवरी को भी नशीली दवाइयां बरामद की गई थी पर उनकी मात्रा कम थी। उस मामले में मेडिकल संचालक को नोटिस दिया गया था पर अब तक वह सेल-परचेज का विवरण नहीं दे पाया है। शहर में हो रही नशीली दवाइयों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए विभागीय टीमें निरंतर छापामारी करती रहेंगी और किसी भी मेडिकल संचालक को नशीली दवाइयां बेचने नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान लंबे समय से चल रहा है तो भविष्य में भी जारी रहेगा। कसी मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाइयां मिली तो एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें