फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चार के खिलाफ केस दर्ज, घुमने की कह सुनसान जगह बने मकान में ले गए

Wed, 03 Jul 2024 10:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कालांवाली, सिरसा (हरियाणा)

सार

पुलिस को दी शिकायत में किशोरी के परिजनों ने कालांवाली क्षेत्र के दो किशोर और दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इस आधार पर पुलिस ने पॉक्सो, 366ए, 363 और 354ए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सिरसा के कालांवाली क्षेत्र में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा है। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी चांद सिंह ने बताया कि क्षेत्र निवासी एक किशोरी की एक युवक से मित्रता थी। इस कारण युवक गाड़ी लेकर किशोरी से मिलने पहुंचा।

विज्ञापन


उसने किशोरी से घूमने के लिए जाने की बात कही। जब उसके साथ गाड़ी में बैठी तो उसमें युवक के तीन दोस्त भी पहले से सवार थे। आरोपी किशोरी को गाड़ी से सुनसान जगह पर बने मकान में ले गए। वहां सभी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

किशोरी को युवक के साथ जाते समय उसके परिजनों ने देख लिया और उन्होंने आरोपी युवक के परिजनों को सूचित किया। इसके बाद आरोपी किशोरी को गुरुद्वारे के बाहर छोड़कर फरार हो गए। किशोरी किसी तरह से अपने घर पहुंची और परिजनों को सारी घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिजन पीड़िता को साथ लेकर थाने में पहुंचे और घटना की सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें