फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ने छात्रा, अध्यापिका को कुचला, दोनों की मौत

Fri, 21 Oct 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , सिरसा
विज्ञापन
bus accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अंबेडकर चौक स्थित हरियाणा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के मुख्य द्वार के पास वीरवार दोपहर करीब तीन बजे दर्दनाक हादसा हो गया। डबवाली-ऐलनाबाद रूट पर चलने वाली एक निजी बस ने 25 वर्षीय नर्सिंग छात्रा और 40 वर्षीय अध्यापिका को चपेट में ले लिया। बाद में दोनों की मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सिरसा ले जाया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर के हरियाणा कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्रा 25 वर्षीय वनिता पुत्री गोपीचंद वर्मा निवासी ऊटी जिला मंडी हिमाचल प्रदेश तथा इसी कॉलेज में कार्यरत महिला कर्मी करीब 40 वर्षीय अनीता पत्नी क्रांति लाल कॉलेज के बाहर सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान डबवाली की ओर से आ रही एक निजी बस चालक ने एक अन्य वाहन को ओवर टेक करते समय संतुलन खो दिया और बस दोनों महिलाओं के ऊपर चढ़ गई। हादसे में नर्सिंग छात्रा के शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरह से कुचल गया, जबकि अनीता के सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सिरसा स्थित अस्पताल पहुंचाया जहां छात्रा वनिता और अनीता की उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों के शव नागरिक अस्पताल सिरसा में पोस्टमॉर्टम के लिए ले जाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें