जिले के बनवाला क्षेत्र में एक युवक ने नाबालिग के साथ दुराचार किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़िता का कहना है कि गांव का गिरधारी नामक युवक गत दिवस उसे बहलाकर ले गया और सुनसान जगह पर उसके साथ दुराचार किया।
पीड़िता का कहना है कि उक्त युवक ने उसे धमकाते हुए कहा कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। पीड़िता जब घर पहुुंची तो परिजन उसकी दशा देखकर चकित रह गए।
इसके बाद पीड़िता ने परिजनों को सारी बात बता दी। परिजन उसे महिला थाने में ले आए। जांच अधिकारी एएसआई सुशीला ने बताया कि पीड़िता के महिला अधिवक्ता समक्ष बयान दर्ज करवाने के बाद उसकी नागरिक अस्पताल में मेडिकल जांच करवाई गई।
बयानों के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ बहलाकर ले जाने, दुराचार, धमकाने और पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।