फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: सिरसा की पीएनडीटी की टीम ने पंजाब के बठिंडा में भ्रूण लिंग जांच मामले में चार को किया काबू

Thu, 05 May 2022 10:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

20 हजार में भ्रूण लिंग जांच के लिए सौदा तय किया था।  बठिंडा शहर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी यूरिन के सैंपल लेकर ही लड़का या लड़की होने की जानकारी दे देते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूरिन के सैंपल लेकर गर्भ में लड़का है या लड़की इसकी जानकारी देने वाले चार आरोपियों को सिरसा की पीएनडीटी की टीम ने बठिंडा से काबू किया है। आरोपी गर्भवती महिलाओं के यूरिन के सैंपल लेकर कुछ समय बाद ही लड़का या लड़की होने की जानकारी देकर लोगों से धोखाधड़ी करते थे। टीम ने आरोपियों को काबू कर बठिंडा के पुलिस को सौंप दिया है। वहीं, पुलिस ने पीएनडीटी, धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


बठिंडा में भ्रूण लिंग जांच कर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के मामले की शिकायत के बाद टीम हरकत में आई। सिरसा पीएनडीटी इंचार्ज डॉ. दीपक कंबोज के नेतृत्व में टीम बठिंडा में पहुंची। टीम ने पहले डमी ग्राहक बनाकर बठिंडा के मॉडल टाउन फेज वन निवासी मुख्य आरोपी मनप्रीत कौर के साथ संपर्क किया और 20 हजार में भ्रूण लिंग जांच करने का सौदा तय किया। मनप्रीत कौर ने तीन हजार रुपये पहले ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए और भ्रूण लिंग जांच के लिए गर्भवती महिला के यूरिन सैंपल लेने की बात कही और बठिंडा के मॉडल टाउन फेज व स्थित गुरुद्वारा में बुलाया। 

बुधवार शाम को टीम बठिंडा में पहुंच गई। यहां पर टीम ने यूरिन के दो सैंपल भरे। रात करीब 8.30 बजे गर्भवती महिला के सैंपलों की जांच के लिए मुख्य आरोपी मनप्रीत कौर गुरुद्वारा में पहुंची और उनसे सैंपल और 12 हजार रुपये की नकदी साथ ले गई। इसी दौरान मनप्रीत कौर ने एक घंटे तक सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद शेष राशि लेने की बात कही।
विज्ञापन


करीब एक घंटे के बाद मनप्रीत कौर और उसका सहयोगी गगनप्रीत उसके साथ सैंपलों की जानकारी देने और शेष राशि लेने के लिए पहुंचे। मनप्रीत कौर गर्भवती महिला के पेट में लड़की होने की बात कह पांच हजार की राशि लेकर वहां से वापस जाने लगे। इसी दौरान टीम ने मनप्रीत और गगनप्रीत को दबोच लिया। उनके कब्जे से 13 हजार की नकदी बरामद कर ली और तीन हजार रुपये ऑनलाइन दिए हुए भी वापस ले लिए। 

टीम ने आरोपियों से पूछताछ की, तो उन्होंने बठिंडा के अनाज मंडी स्थित बस्ती निवासी गीता भी उनके साथ मिले होने की जानकारी दी। टीम ने गीता को भी काबू कर लिया। वहीं जब शेष रही राशि के बारे में जानकारी मांगी, तो गीता ने अपने ससुर को दो हजार रुपये जमा करवाने की बात कही।

इसके बाद टीम ने गीता और उसके ससुर को भी दबोच लिया। इस मामले की शिकायत बठिंडा पुलिस को दे आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया है। हालांकि इस दौरान मनप्रीत से दो हजार रुपये की नकदी बरामद नहीं हो पाई। इस दौरान टीम में डॉ. संकेत सेतिया पीएचसी जमाल भी मौजूद रहे। 
 
बिना जांच के ही बता देते थे लड़की, लोगों के साथ करते थे धोखाधड़ी 
पकड़े गए आरोपी लोगों के साथ संपर्क रखते थे। लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनसे धोखाधड़ी करते थे। यूरिन के सैंपल लेने के कुछ समय बाद ही उक्त आरोपी लड़की होने की जानकारी दे देते थे, जिसके कुछ दिनों बाद फिर से उक्त गर्भवती महिला से संपर्क कर उसका गर्भपात करवाने के बारे में जानकारी देते थे। हालांकि अब मामले की जांच पुलिस कर रही है। जिसके बाद उनके अन्य साथियों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। 
 

यूरिन के सैंपल लेकर गर्भवती महिला के पेट में लड़का व लड़की होने की शिकायत पर चार आरोपियों को दबोचा है, जिसके संबंध में बठिंडा पुलिस को मामले की शिकायत दी है। आरोपी लोगों के साथ धोखाधड़ी करते थे और उनसे रुपये ऐंठते थे। बठिंडा पुलिस मामले की जांच कर रही है। - डॉ. दीपक कंबोज, इंचार्ज पीएनडीटी, सिरसा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें