फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूल की टीचर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दहेज हत्या का मामला दर्ज

Wed, 03 Feb 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड नंबर 15 में एक निजी स्कूल की टीचर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। ससुरालियों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


हनुमानगढ़ जंक्शन निवासी प्रिंस गोयल ने बताया कि उसकी बहन सलोनी की शादी वर्ष 2009 में डबवाली निवासी अमृतपाल उर्फ टैनी के बेटे विपिन के साथ हुई थी। उस समय उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार सामान दिया था। इसके बावजूद उसकी बहन को परेशान किया जाता था।

झगड़े की वजह से कई बार वह अपनी बहन को लेकर हनुमानगढ़ जंक्शन ले गया। समय-समय पर ससुरालियों की डिमांड पूरी की। मंगलवार दोपहर बाद एक रिश्तेदार ने जानकारी दी कि आप फौरन डबवाली आ जाओ, सलोनी को कुछ हो गया है। क्या हुआ है, यह नहीं बताया।
विज्ञापन


शाम करीब चार बजे विपिन ने बताया कि सलोनी ने फांसी लगा ली है, जबकि घटनाक्रम करीब एक बजे का बताया जाता है। प्रिंस के अनुसार उसकी बहन की पीठ और गले पर चोट के निशान हैं। उसकी बहन की हत्या की गई है। मृतका की माता मीनाक्षी देवी का भी आरोप है कि मेरी बेटी सलोनी को मारा गया है।

मौके पर पहुंचे सीआईए प्रभारी
सूचना पाकर मौके पर शहर थाना प्रभारी सुखदेव सिंह और सीआईए प्रभारी डॉ. अजमेर सिंह पहुंचे। अमृतपाल टैनी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी किरण बाला की दवा बठिंडा से चल रही है। वे बठिंडा गए हुए थे। सलोनी के कहने पर वे नौ माह की बेटी मोक्षिता को अपने साथ ले गए थे। बेटा विपिन दुकान पर था। सलोनी घर पर अकेली थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर बाद करीब एक बजे एक महिला ने फांसी लगा ली। परिजनों की आवाज सुनकर कुछ युवक घर के अंदर घुस गए। घर की गैलरी में एक युवती ने फांसी लगाई हुई थी। एक युवक ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक युवती दम तोड़ चुकी थी।

मृतका के भाई प्रिंस गोयल के बयान दर्ज किए गए हैं। उसने अपनी बहन के पति, सास और ससुर पर सलोनी की हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। -सुखदेव सिंह, प्रभारी, शहर थाना, डबवाली
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें