फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्र पढ़वाकर उड़ाया लाखों का सोना

Sat, 07 Nov 2015 12:23 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटा, तीन बार मंत्र बोल। ओम, ओम, ओम। इतना कहते ही दो व्यक्ति एक ज्वैलर्स शॉप पर एक हजार रुपये  फेंक तीन लाख रुपये  कीमत का सोना चुरा ले गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सब्जी मंडी के नजदीक स्थित दर्शन ज्वैलर्स पर बृहस्पतिवार शाम को दो व्यक्ति आए। उस समय शॉप पर ज्वैलर्स मालिक का बेटा चरणजीत मौजूद था।

ग्राहकों ने कहा कि शास्त्री जी ने सोने की तार निकालने को कहा है। आप ये काम कर दें। इतना कहते ही दोनों ने 100-100 रुपये  के दस नोट युवक की ओर फेंक दिए।

उसे तीन बार ओम बोलने के लिए कहा। एक बार ओम बोलने के बाद युवक ने विरोध जताना शुरू किया। युवक फेंके गए नोट उठाने में व्यस्त हो गया।

इतनी देर में आरोपियों ने गोलक में पड़ा करीब 90 ग्राम सोना निकाल लिया। युवक को ठीक दस मिनट बाद सोना संभालने की बात कही।  इतना कहकर वे चले गए।

युवक ने जैसे ही गोलक में पड़ा अपना सोना संभाला तो गायब मिला। जब तक युवक कुछ समझता, तब तक आरोपी खिसक चुके थे।

युवक ने आस-पड़ौस के लोगों को इसकी सूचना दी। मौका पर गोल बाजार पुलिस चौकी के एएसआई मल सिंह भी पहुंचे। चरणजीत ने बताया कि चोरी हुए सोने की कीमत करीब पौने तीन लाख रुपये  थी।
विज्ञापन


उसने बताया कि आरोपियों में एक सांवला तथा एक गोरे रंग का है। दोनों की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष है। दोनों हिंदी बोलते हैं।

एक अन्य ज्वैलर्स को निशाना बनाने का प्रयास
दर्शन ज्वैलर्स पर वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपियों ने चौ. देवीलाल शॉर्पिंग कॉंप्लैक्स के नजदीक स्थित एक ज्वैलर्स शॉप को निशाना बनाने का भी प्रयास किया।

ज्वैलर्स राजविंद्र सिंह ने बताया कि उसके पास भी दो लोग आए थे, जो सोने की तार निकालने की बात कर रहे थे। उसने उपरोक्त लोगों के इरादे भांपकर उन्हें भाव नहीं दिया और ठगी से बच गया।

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे
वारदात के बाद गोल बाजार पुलिस चौकी ने ईद-गिर्द क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल दिए। सूचना आ रही है कि ऐसा गिरोह शहर में एक्टिव हो गया है।

कभी धार्मिक पुस्तक के नाम पर तो कभी सोने के नाम पर ठगी मार रहा है। मीना बाजार क्षेत्र में कई स्वर्णकार इसका निशाना बन चुके हैं।

पुस्तक की एवज में लोगों को धार्मिक भावनाओं में बहाकर यह गिरोह हजारों रुपए ऐंठ रहा है। अब सोने की तार के नाम पर वारदात को अंजाम दिया। स्वर्णकारों के अनुसार गिरोह सिरसा तथा मानसा भी ठगी कर चुका है।
विज्ञापन


अभी सुराग नहीं लगा
स्वर्णकार ने शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई हैं, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला।
-मल सिंह, एएसआई, पुलिस चौकी, गोल बाजार, डबवाली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें