फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: ठेके पर जमीन लेकर काश्त करने वाले की हत्या, पारिवारिक विवाद में भू मालिक के भतीजे ने चलाई गोली

Mon, 13 Feb 2023 12:15 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

पुलिस को दी शिकायत में मृतक की पत्नी चरणजीत कौर ने बताया कि उसका पति गुलजार गांव में ही हाकम सिंह की जमीन को ठेके पर लेकर काश्त करता था। हाकम की अपने बेटे इंद्रजीत के साथ अनबन चल रही थी। जिसके चलते उसने अपनी सारी जमीन अपनी बहन कुलदीप कौर निवासी गदराना के नाम करवा दी।
विज्ञापन
सिरसा में किसान की हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा के गांव नागोकी में ठेके पर जमीन लेकर काश्त करने वाले को जमीन मालिक के भतीजे ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर पुलिस ने जमीन मालिक के भतीजे और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में मृतक की पत्नी चरणजीत कौर ने बताया कि उसका पति गुलजार गांव में ही हाकम सिंह की जमीन को ठेके पर लेकर काश्त करता था। हाकम की अपने बेटे इंद्रजीत के साथ अनबन चल रही थी। जिसके चलते उसने अपनी सारी जमीन अपनी बहन कुलदीप कौर निवासी गदराना के नाम करवा दी। हाकम भी उसके पास ही रह रहा था और वह गुलजार को ठेके पर जमीन देता था। हाकम के बेटे इंद्रजीत ने रंजिश के चलते रविवार रात करीब 10 बजे अपने साथी के साथ मिलकर गोली मार उसे मौत के घाट उतार दिया। शोर मचाने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने घायल को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें