फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, परिजन बोले- नशे की आदी पत्नी ने की हत्या

Mon, 28 Feb 2022 08:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) 

सार

युवक तीन दिन पहले ही पत्नी को मायके से लेकर आया था। परिजनों ने कहा कि कमरे के अंदर पंखे से चुन्नी से बंधा हुआ था गला और स्टूल पर बैठा मिला परविंद्र। पुलिस ने परिजनों के बयान पर पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
CRIME, क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सिरसा शहर के साथ लगते गांव शाहपुर बेगू निवासी 24 वर्षीय परविंद्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने व्यक्ति की पत्नी पर नशा करने और हत्या करने के आरोप लगाए हैं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मृतक की पत्नी ज्योति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन


मृतक के भाई सुखदेव सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके छोटे भाई परविंद्र सिंह की करीब डेढ़ वर्ष पहले ज्योति निवासी रेलवे कॉलोनी बठिंडा के साथ शादी हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि वह अपने मायके में ही नशा करने की आदी थी। जिसके कारण दोनों में अनबन रहती थी।

रविवार रात करीब 10.30 बजे जब उन्होंने भाई के कमरे की तरफ देखा तो खिड़की से नजर आया कि ज्योति रजाई ओढ़कर सोई हुई थी व उसके भाई परविंद्र पंखे से चुनी का फंदा लगा स्टूल पर बैठा था। उन्होंने कमरे का गेट खोलने का प्रयास किया लेकिन वह बंद मिला। जिसके बाद उसके भांजे ने खिड़की तोड़कर कमरे को खोला और उन्होंने परविंद्र को फंदे से उतारकर गांव के डॉक्टर को बुलाया।
विज्ञापन


डॉक्टर ने जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके पश्चात उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सदर थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव को कब्जे में ले लिया और सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ज्योति ने फंदे का ड्रामा करके उसके भाई को मारा है। पुलिस ने शिकायत पर मृतक की पत्नी पर हत्या का मामला दर्ज किया है। 

तीन दिन पहले ही पत्नी को मायके से लेकर आया था परविंद्र 
मृतक के परिजनों ने बताया कि परिवंद्र तीन दिन पहले ही अपनी पत्नी को मायके से लेकर आया था। उनकी आपस में लड़ाई होने के कारण ज्योति करीब तीन माह से अपने मायके में रह रही थी। लेकिन उसके आने के बाद फिर से उनमें लड़ाई झगड़ा होना शुरू हो गया। मृतक की पत्नी लंबे समय से नशा करती रही है। इसी कारण उनकी आपस में लड़ाई होती रहती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें