फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: बिजली निगम के जेई पर शराब पीकर रिश्वत मांगने व दुर्व्यहार व्यवहार करने के आरोप, दुकानदार ने दी शिकायत

Wed, 11 Oct 2023 01:28 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

सिरसा के कालांवाली में तारूआना रोड पर वर्कशाॅप की कई दुकानें है। इस रोड पर बिजली निगम की बड़ी मेन लाइन गुजरने के कारण रोजाना परमिट लेकर काम किया जाता है और पूरा-पूरा दिन बिजली सप्लाई बाधित रहती है। इससे दुकानदारों का काम-काज प्रभावित रहता है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता दुकानदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा के कालांवाली में गत दिन बिजली निगम के एसडीओ और जेई की ओर से दी गई शिकायत के बाद दुकानदारों में भी रोष पैदा हो गया और दुकानदार भी एकत्रित होकर पुलिस चौकी पहुंचे और जेई पर शराब पीकर रिश्वत मांगने व दुर्व्यहार व्यवहार करने के आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दी। 

विज्ञापन


दुकानदारों हरदीप सिंह, हरजीत सिंह, गुरचरण सिंह, बलबीर सिंह, जगदेव सिंह, गुरसेवक सिंह, बलजीत सिंह, राजू, बलजीत, गुरजंट, मेजर सिंह, सोनी सिंह, गुरदीप सिंह ने बताया कि तारूआना रोड पर वर्कशाॅप की कई दुकानें है। इस रोड पर बिजली निगम की बड़ी मेन लाइन गुजरने के कारण रोजाना परमिट लेकर काम किया जाता है और पूरा-पूरा दिन बिजली सप्लाई बाधित रहती है। इससे दुकानदारों का काम-काज प्रभावित रहता है। दुकानदारों को रोजाना 30 हजार रुपये से अधिक तेल पर खर्च करके जनरेटर से काम करना पड़ रहा है।

उनका कहना है कि वह परिमट के दौरान लाइट काटने पर उनकी सप्लाई हुड्डा सैक्टर से जारी रखने की मांग कर रहे है और पिछले 15 दिन से लगातार निगम कार्यालय के चक्कर काट रहे है। एसडीओ प्रेम चंद राठी ने कार्रवाई करते हुए जेई को फाइल मार्क करके भेज दी। लेकिन जेई उनकी समस्या का समाधान नहीं कर रहे और 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे है।
विज्ञापन


इससे पहले वह सब मिलकर गेहूं सीजन में लाइन बंद रखने के दौरान लगभग 50 हजार रुपये खर्च करके जियो स्विच लगा चुके है। जोकि अभी तक काम नहीं आई है। अब दोबारा रिश्वत मांगने पर ही जेई के साथ विवाद हुआ है। दुकानदारों ने जेई के साथ कोई हाथापाई या मारपीट नहीं की है। सिर्फ आपसी बहस हुई है। इस मौके पर एसडीओ व कई कर्मचारी भी मौके पर मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें