फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली की हुड़दंग में नौ लोग घायल

Sat, 26 Mar 2016 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
होली - फोटो : Bureau
विज्ञापन
होली के हुड़दंग में अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में नौ लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थेहड़ मोहल्ले में तो हुड़दंगियों ने घर में तोड़फोड़ कर जमकर उत्पात मचाया। इसके बाद उक्त लोगों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायर किया। जिससे पूरे मोहल्लेे में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन चत्तरगढ़पट्टी निवासी लक्ष्मी ने बताया कि होली के मौके पर वे सभी घर में बैठे थे। इसी दौरान थेहड़ मोहल्ले में रहने वाले उसके भाई का फोन आया कि पड़ोस के लोगों से झगड़ा हो गया है। इसके बाद वे सिटी थाने में गए और घटना बारे बताया लेकिन पुलिस कर्मियों ने कोई सुनवाई नहीं की। लक्ष्मी का कहना है कि वे थेहड़ मोहल्ले में पहुंचे। शाम को सभी घर में बैठे थे।

इसी दौरान पड़ोस के लोगों ने अचानक घर में घुसकर धावा बोल दिया। उक्त लोगों ने पहले घर में ईंटें बरसाई और बाद में घर कमरों के दरवाजे तोड़ दिए। हमलावरों ने डराने के लिए तीन हवाई फायर भी किए। लक्ष्मी का आरोप है कि हमलावर लोग नशे का अवैध कारोबार करते हैं। पुलिस को कई बार शिकायत की गई है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन


वहीं, कालांवाली के वार्ड नंबर एक में होली पर्व पर दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। जिसमें पांच लोगों को चोट आई। अस्पताल में दाखिल राकेश कुमार का कहना है कि उनके पड़ोस में रहले वाला एक व्यक्ति सट्टे व नशे का कारोबार करता है। कई बार पुलिस को इस संबंध में शिकायत की गई है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। होली के दिन उक्त लोगों से उसकी इसी बात को लेकर बहस हो गई। उक्त लोगों ने उसे पकड़ लिया और तेजधार हथियार से हमला कर दिया। दूसरे पक्ष का कहना है कि राकेश के परिजनों की उनसे पुरानी रंजिश चल रही है। वीरवार को उनकी आपस में बहस हुई थी। जिसके बाद झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें