क्षेत्र के गांव धर्मपुरा में शुक्रवार शाम को खेत पर हुई मामुली कहासुनी के बाद पति ने कस्सी से पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया। साथ ही दोनों हाथ भी काट डाले।
निर्वतमान सरपंच को सूचना देकर आरोपी मौके पर ही पुलिस का इंतजार करता रहा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार गांव धर्मपुरा निवासी तेज सिंह गांव के निर्वतमान सरपंच गुरचरण सिंह के खेत में बतौर सीरी काम करता है।
उसकी पत्नी 26 वर्षीय संदीप कौर भी उसके साथ खेतों में काम करती थी। बताया गया कि तेजा सिंह संदीप कौर के चाल चलन पर शक करता था।
शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े पंाच बजे तेजा और उसकी पत्नी संदीप कौर खेत में चारा काटने के लिए गए जहां पर दोनों के बीच में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई।
बात इतनी बढ़ गई कि तेज गुस्से से पागल हो गया। इसके बाद जो हुआ उससे लोगों की रुह कांप गई। तेजा सिंह ने कस्सी से वार कर संदीप का सिर धड़ से अगल कर दिया।
इतने पर भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ। उसने उसके दोनों हाथ भी काट डाले। हत्या करने के बाद तेजा सिंह ने गुरचरण को बताया कि उसने अपनी पत्नी की सिर काटकर हत्या कर दी है और शव खेत में पड़ा है।
गुरचरण ने इसकी सूचना थाना कालांवाली पुलिस को दी। थाना प्रभारी दले सिंह पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में लेकर थाना रवाना हो गई। जबकि अन्य पुलिसकर्मी शव का पंचनामा तैयार करने में जुटे रहे।