लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस द्वारा लगाए गए सीमावर्ती नाकों पर लगातार चौकसी बरती जा रही है। बुधवार रात को पुलिस ने डिंग थाना क्षेत्र के तहत पड़ने वाले गांव मोरीवाला क्षेत्र से ट्रक पकड़ा। ट्रक में अंग्रेजी शराब लदी थी। ट्रक चालक शराब से संबंधित परमिट दिखा नहीं पाया।
विज्ञापन
पुलिस ने शराब की बोतलों को जब्त करके चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शराब बठिंडा से दिल्ली ले जाई जा रही थी। पुलिस ने 7800 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। यह शराब बठिंडा से दिल्ली लेकर जाई जा रही थी।