बिजली निगम की विजिलेंस टीम और बिजली निगम कालांवाली की टीम ने मिलकर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापे मारे।
बिजली निगम कालांवाली के एसडीई सुरेंद्र नैन ने बताया कि छापेमारी के दौरान बिजली चोरी करते पाए गए उपभोक्ताओं पर करीब दस लाख 35 हजार 882 रुपये जुर्माना किया गया।
एसडीई सुरेंद्र नैन ने बताया कि बिजली निगम ने हरबंस सिंह निवासी मंडी कालांवाली पर 19545 रुपये, राम सिंह निवासी मंडी कालांवाली पर 25636 रुपये, बूटा सिंह निवास भीमा पर 33763 रुपये,
जगविंद्र सिंह निवासी गदराना पर 12340 रुपये, केवल सिंह निवासी पक्कां शहीदां पर 10257 रुपये, रामचंद निवासी देसूमलकाना पर 8218 रुपये, ओमकार सिंह निवासी रोड़ी पर 84054 रुपये,
नंदलाल निवासी फग्गू पर 16669 रुपये , रसपिंद्र सिंह निवासी कुरंगावाली पर 25045 रुपये, शगनजीत निवासी कुरंगावाली 18564 रुपये, जगदीश निवासी कालांवाली पर 7633 रुपये,
सुखबीर सिंह निवासी रोड़ी पर 41556 रुपये, जसकरण सिंह निवासी खोखर पर 21487 रुपये , दर्शन सिंह निवासी हस्सू पर 89450 रुपये, बलबीर सिंह निवासी हस्सू पर 44675 रुपये,
रजनी देवी निवासी कालांवाली पर 76257 रुपये, ज्ञान चंद निवासी कालंावाली पर 147724 रुपये, मक्खन निवासी लहंगेवाला पर 60623 रुपये, भगत सिंह निवासी मल्लड़ी पर 15509 रुपये,
सतनाम सिंह निवासी रोड़ी पर 42796 रुपये, काला सिंह निवासी सूरतिया पर 24908 रुपये, राज सिंह निवासी केवल पर 16492 रुपये, तोता सिंह निवासी धर्मपुरा पर 5748 रुपये,
लक्खा सिंह निवासी रामपुरा ढाणी पर 40042 रुपये, जंगीर सिंह निवासी केवल पर 23900 रुपये, गुरनाम सिंह निवासी पिपली पर 43974 रुपये, परमजीत निवासी कालांवाली पर 7237 रुपये,
गंगा निवासी चोरमार पर 7840 रुपये, जसकरण सिंह निवसी चोरमार पर 5900 रुपये, कर्णजीत सिंह निवासी चोरमार पर 5409 रुपये, जगसीर सिंह निवासी चोरमार पर 13692 रुपये,
कुलदीप सिंह निवासी जंडवाला पर 6146 रुपये, सुखदीप सिंह निवासी मलिकपुरा पर 22172 रुपये, सुखमिंद्र सिंह निवासी किंगरा पर 18086 रुपये, सुनीता रानी निवासी कालांवाली पर 37375 रुपये
और गुरमीत सिंह निवासी रोड़ी पर 12236 रुपये जगदेव सिंह निवासी फग्गू पर 18524 रुपये जुर्माना लगाया गया हैं। उक्त उपभोक्ताओं में से आधे उपभोक्ताओं ने जुर्माना भर दिया हैं।