फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी गर्लफ्रेंड के चक्कर में फंसकर गंवाए 1.40 लाख

Sun, 03 Jul 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
एमएमएस - फोटो : Desk
विज्ञापन
सिरसा के चोपटा के एक गांव निवासी एक ग्रामीण को फर्जी गर्लफ्रेंड के चक्कर में 1.40 लाख रुपये का चूना लग गया। महिला ने पीड़ित को बुलाकर पहले उससे संबंध बनाए, इस दौरान उसकी वीडियो भी बना ली गई। इसके बाद रेप के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर उससे एक लाख 40 हजार रुपये ऐंठ लिए गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने महिला सहित चार आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। कीर्तिनगर चौकी पुलिस ने इस गिरोह की सरगना महिला को काबू कर उसके कब्जे से 55 हजार रुपये की नगदी भी बरामद कर ली है। आरोपी महिला को अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार चोपटा क्षेत्र के गांव जोड़किया निवासी युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 जून को उसके पास पहचान के ही एक व्यक्ति का फोन आया और उसे प्रीतनगर निवासी किसी गर्लफ्रेंड के बारे में बताया। उसके बाद उन्होंने उसे सिरसा बुलाया। वहां से वे उसे कथित गर्लफ्रेंड के घर प्रीत नगर में ले गए।
विज्ञापन


उसका आरोप है कि वहां पर उससे गलत काम करवाया और उसकी फिल्म बना ली। इसके बाद उन्होंने रेप का केस दर्ज करवाने की धमकी दी और दो लाख रुपये की मांग की। बाद में एक लाख 40 हजार में सौदा तय हुआ। उसने तीनों को 1.40 लाख रुपये दे दिए। पीड़ित का आरोप है कि अब उक्त उक्त गिरोह के तीन सदस्य उससे और रुपये की मांग कर रहे थे।

उसने रुपये न होने की बात कही थी तो वे उसे ब्लैकमेल करने लगे। परेशान होकर उसने कीर्तिनगर चौकी में पुलिस को शिकायत दी।

पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सहारण ने बताया कि चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पीड़ित की शिकायत पर प्रीत नगर निवासी महिला, अमर सिंह निवासी चौबुर्जा व विकास निवासी जोड़किया और कपूर सिंह निवासी अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने तत्काल आरोपी महिला के आवास पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य फरार हो गए। महिला के कब्जे से 55 हजार रुपये की नगदी भी बरामद कर ली है।

महिला ने पुलिस को बताया कि ऐंठी गई एक लाख 40 हजार रुपये की राशि में से उसने 70 हजार रुपये अपने पास रखे थे और शेष अन्य आरोपियों को बांट दिए। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी महिला को अदालत में पेश किया जाएगा जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें