हरियाणा के सिरसा में सीडीएलयू से ड्यूटी खत्म कर लौट रहे सुरक्षा कर्मी पर तीन बदमाशों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान कर्मी के एक हाथ की अंगुली भी कट गई। बदमाश उससे पांच हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सीडीएलयू के चत्तरगढ़पट्टी क्षेत्र में स्थित गेट पर अहमदपुर निवासी संदीप कुमार की ड्यूटी लगी हुई है। शाम को वह ड्यूटी खत्म कर अपने घर अहमदपुर जा रहा था, कि चत्तरगढ़पट्टी स्थित चार बदमाशों ने तेजधार हथियार से संदीप पर हमला कर दिया। बदमाशों ने हथियार से उसके सर पर वार करने का प्रयास किया, लेकिन संदीप ने बचाव के लिए हाथ आगे किया तो उसके हाथ की एक अंगुली ही कट गई।
गंभीर रुप से घायल संदीप को लोगों ने उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं पीड़ित ने बताया कि उक्त बदमाश चत्तरगढ़ पट्टी के रहने वाले है और हमला कर उन्होंने उससे पांच हजार रुपये की नकदी भी छीन ली। पुलिस को मामले की शिकायत की गई है।