फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पलटी, चालक ने मौके पर ही दम तोड़ा

Sat, 02 Jul 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
कार एक्‍ससीडेंट2 - फोटो : Desk
विज्ञापन
जमाल के पास शुक्रवार रात दुर्घटना में पेट्रोल पंप संचालक की मौत हो गई। शनिवार दोपहर सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया। जानकारी के अनुसार गांव पीरखेड़ा निवासी राकेश कुमार का जमाल के पास पेट्रोल पंप है। शुक्रवार रात साढ़े दस बजे वह अपनी कार से गांव लौट रहा था।
विज्ञापन


रास्ते में अचानक कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे राकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों का बयान दर्ज करके इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की है। उधर नेजाडेला के पास शनिवार दोपहर एक गाड़ी ने दो भाइयों को टक्कर मार दी, जिससे एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया गया कि नेजाडेलां निवासी आलोक कुमार अपने भाई अजय कुमार के साथ दोपहर दो बजे बजे बाइक पर सवार होकर जा रहा था। रास्ते में लघुशंका करने के लिए बाइक से उतरे तो पीछे से आ रही गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जांच के बाद डॉक्टरों ने आलोक को मृत घोषित कर दिया। घायल अजय की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें