फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में युवकों ने मचाया उत्पात, गली में खड़ी कार के शीशे तोड़े

Tue, 17 Nov 2015 01:36 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की नई हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में रविवार देर रात को विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने वाले कई युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। उक्त युवकों ने गली में खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


एक व्यापारी की घर के बाहर खड़ी कार के शीशे ईंट माकर तोड़ डाले। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची जिसे देख युवक फरार हो गए।

सोमवार सुबह व्यापारी सतपाल गोयल ने हुडा चौकी में शिकायत दर्ज करवाई। जानकारी के अनुसार नई हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में कई लोगों ने अपने मकान अवैध रूप से पीजी के तौर पर शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले बाहरी युवकों को किराये पर दे रखे हैं।
विज्ञापन


रविवार देर रात नई हाउसिंग बोर्ड किराये के मकान पर रहने वाले कुछ युवक नशे में उत्पात मचाने लगे। इसके बाद उन्होंने एक मकान के समक्ष खड़ी कार में तोडफ़ोड़ की।

हुड़दंग बाजों ने कार के शीशे तोड़ डाले। इस घटना के बाद मोहल्ला वासियों ने पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी। तुरंत ही पुलिस की गाड़ी नई हाउसिंग बोर्ड पहुंची गई जिसे देख हुड़दंगी फरार हो गए।

देसी दवाइयों का कारोबार करने वाले सतपाल गोयल ने बताया कि रात डेढ़ बजे उन्हें धमाके की आवाज सुनाई दी। उन्होंने सोचा किसी ने पटाखा बजाया है।

जब बाहर आकर देखा तो कार के शीशे टूटे मिले। पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में सतपाल गोयल ने बताया कि गली में कई मकानों में काफी संख्या में बाहरी युवक किराए पर रहते हैं।

उक्त मकान के मालिक स्वयं यहां नहीं रहते और उन्होंने अवैध रूप से इसी पीजी बताकर किराये पर दिया हुआ है। ये युवक अक्सर रात को हुड़दंग बाजी करते हैं।

हुडा चौकी प्रभारी अशोक कुमार का कहना है कि शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हुड़दंगियों का पता लगाया जा रहा है।

नहीं हो रहा आदेशों का पालन
जिलाधीश के आदेशों के अनुसार मकान मालिक को किरायेदारों के संबंध में पूरी जानकारी संबंधित थाना या पुलिस चौकी में देना जरूरी है, लेकिन इन आदेशों पर अमल नहीं हो रहा।

तत्कालीन उपायुक्त वी. उमांशकर ने आदेशों की अहवेलना करने वालों पर पुलिस को कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे और पुलिस कई मकान मालिकों पर धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया था।

मौजूदा स्थिति में सिरसा शहर के शक्ति नगर, नई हाउसिंग बोर्ड, प्रेम नगर व हुडा क्षेत्र में हजारों की संख्या में बाहरी लोग किराए पर रहते हैं लेकिन पुलिस को इनके संबंध में किसी भी मकान मालिक ने कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें