फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से 28 लाख चोरी के मामले में सिरसा पुलिस ने एमपी में की छापेमारी

Sun, 24 Jul 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , सिरसा
विज्ञापन
रुपये डबल - फोटो : Desk
विज्ञापन
 बैंक से दिनदहाड़े 28 लाख रुपये से भरा बैग चोरी करके ले जाने वाली किशोरी की तलाश में सीआईए सिरसा पुलिस मध्य प्रदेश पहुंच गई है। पुलिस को इस वारदात से जुड़ी अहम सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कमांडो ओमप्रकाश व एसआई रणसिंह के नेतृत्व में सिरसा पुलिस की एक टीम गत दिवस मध्यप्रदेश रवाना हुई। शनिवार को टीम ने राजगढ़ क्षेत्र में जाकर स्थानीय पुलिस को अपने साथ लिया। पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी की है। वारदात को अंजाम देने वाली किशोरी इसी क्षेत्र की रहने वाली है। मध्य प्रदेश का एक गिरोह हरियाणा, पंजाब व राजस्थान में इस प्रकार की वारदातों को अंजाम देने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन


गिरोह में युवतियां शामिल है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जल्द ही इस वारदात को सुलझा लिया जाएगा। गौरतलब है कि ऐलनाबाद आढ़ती ऐसोसिएशन के प्रधान जसबीर सिंह चहल तीन दिन पहले मंडी के पास स्थित एक बैंक रुपये जमा करवाने गया था। उसने रुपयों से भरा बैग मैनेजर के केबिन में रखा। कुछ ही देर में अचानक बैग लापता हो गया। सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि एक यंग युवती 28 लाख रुपयों से भरा बैग चालाकी से चोरी करके ले गई। पुलिस ने अज्ञात किशोरी के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें