फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगाला सरपंच को दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो माह के लिए सरपंची उधार मांगी, मना करने पर दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

सिरसा। गांव मंगाला के सरपंच को कुछ ग्रामीणों ने दो माह के लिए सरपंची उधार न देने पर गालियां निकाली और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सरपंच राजकुमार के बड़े भाई विजय कुमार की शिकायत पर नौ आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव मंगाला निवासी संदीप कुमार, पंकज अपने साथियों के साथ कुछ दिन पहले सरपंच राजकुमार के घर आए। और राजकुमार से दो महीने के लिए गांव की सरपंची उन्हें देने की बात करने लगे। सरपंच राजकुमार ने उक्त लोगों से कहा कि संविधान में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। सरपंच के समझाने पर भी उक्त लोग नहीं माने और धमकियां देने लगे और ग्राम पंचायत के संबंध में अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। सरपंच के बड़े भाई विजय कुमार ने समझाने का प्रयास किया तो उक्त लोगों ने धमकी दी कि अगर तुम्हारा भाई हमें सरपंची नहीं देगा तो उसे जान से मार देंगे। विजय ने इस संबंध में मल्लेकां चौकी में शिकायत दर्ज करवाई। चौकी प्रभारी जगमीत सिंह का कहना है कि पुलिस ने शिकायत पर आरोपी पंकज, संदीप, रमेश कुमार, मनजीत, सर्वजीत, छिंदा राम, त्रिलोक चंद निवासी मंगाला,सुरेश कुमार व हरभगवान निवासी फिरोजाबाद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें