महिला से छेड़छाड़ का आरोप
सिरसा। ऐलनाबाद क्षेत्र निवासी एक महिला के साथ व्यक्ति ने छेड़छाड़ की। महिला थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला का कहना है कि रविवार को अशोक नामक व्यक्ति उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर अशोक ने उसके साथ मारपीट की। घरवालों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया। इसके बाद महिला ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। महिला थाना पुलिस ने आरोपी अशोक निवासी प्रीत नगर के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।