अनाज मंडी से हजारों रुपयों का ग्वार चोरी
कालांवाली । अनाज मंडी स्थित दुकान नंबर 17 से अज्ञात चोर हजारों रुपयों को ग्वार चोरी कर ले गए। दुकान मालिक सुरेश कुमार ने कालांवाली पुलिस को घटना की शिकायत दर्ज करवा दी है। जिस पर कार्रवाई करते हुए कालांवाली पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
दुकान मालिक सुरेश कुमार ने बताया कि उसकी अनाज मंडी में आढ़त की दुकान है और वह रोजाना की तरह रात्रि 9 बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। लेकिन जैसे ही वह सुबह दुकान पर आया तो दुकान के बाहर पड़े ग्वार के करीब 6 बैग यानि 3 क्विंटल ग्वार गायब थे। उसने ग्वार के बैगों की आसपास भी काफी तलाश की, लेकिन ग्वार के बैगों का कोई पता नहीं चला। दुकान मालिक के अनुसार चोरी हुए ग्वार की कीमत करीब 12 हजार रुपये है। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि दुकान मालिक की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।