मंगला माइनर से पानी निकालने पर 34 किसानों के खिलाफ केस दर्ज
सिरसा। कष्ट निवारण समिति की बैठक में मंगला माइनर से पाइप डालकर पानी निकालने की शिकायत पर नहरी विभाग ने किसानों पर कार्रवाई की है। विभाग के एसडीओ संदीप कुमार की शिकायत पर पुलिस ने 34 किसानों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार गांव माधोसिंघाना के कुछ किसानों ने बिना अनुमति मंगाला माइनर से डायरेक्ट पानी उठाने की शिकायत शुरू में स्थानीय अधिकारियों से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद मामला धीरे-धीरे कष्ट निवारण समिति की बैठक में चला गया। कष्ट निवारण समिति की बैठक में मामले की सुनवाई करते हुए राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने बिना अनुमति पाइप लगाकर पानी उठाने वाले किसानों के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए थे। शुक्रवार को विभाग के एसडीओ की शिकायत पर पुलिस ने गांव माधोसिंघाना के 34 किसानों पर केस दर्ज किया।
इन किसानों पर दर्ज हुआ केस:
जिन किसानों पर केस दर्ज किया गया है उनमें मोहन पोटलिया, रेहड़ा राम, रवि बिरड़ा, रामनिवास, मनीष कुमार, ओमप्रकाश, श्रवण, राजेंद्र, रोहताश, मनीराम, श्योकंद, जगदीश, बलकार सिंह, महाबीर भांभू, सुलतान सैनी, रामप्रताप, संजय बैनीवाल, लोकेश बैनीवाल, दलीप सिंह,मदन पूनियां, धर्मपाल, लादूराम, ओमप्रकाश पूनियां, राजाराम, नरेश कुमार, सूरजभान, हवा सिंह, पवन कुमार, आशारानी, रामकुमार, सुरजीत बिरड़ा, हरीसिंह पूनियां, संजय कुमार व बलदेव सिंह शामिल है।